Manav Suthar in Warwickshire: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी मानव सुथार ने 23 साल उम्र में टीम इंडिया में डेब्यू कर इतिहास रचने का काम किया. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच की पहली ही पारी में 6 विकेट हॉल हासिल किया. इस मैच में उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया. इसी के साथ अब उनको एक और बड़ी क्रिकेट डील मिल चुकी है. भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने के बाद अब वो इंग्लैंड की घरेलू टीम वारविकशायर के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
इस डील से काफी खुश हैं मानव सुथार
मानव सुथार को वारविकशायर की तरफ से अगले 2 राउंड काउंटी चैंपियनशिप के लिए साइन किया गया है. वारविकशायर की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए एक बात का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है. इस नई डील के साइन होने के बाद मानव सुथार भी काफी खुश नजर आए. उन्होंने इसको लेकर कहा, “मैं इसको लेकर बहुत उत्साहित हूं. मुझे वारविकशायर के लिए अगले 2 मुकाबले खेलने का मौका मिल रहा है काउंटी टैंपिनयशिप के टूर्नामेंट में. टीम ने इस सीजन की अच्छी शुरुआत की है और मैं उनके साथ जुड़कर टीम को खिताब तक पहुंचा सकूं.”
कब से जुड़ेंगे टीम के साथ?
मानव सुथार ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए मैच विनिंग गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था. वारविकशायर को भी उनसे उसी तरह से प्रदर्शन की उम्मीद होगी. सुथार 12 जून को होने वाले मुकाबले के लिए टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे. 12 जून को वारविकशायर और यॉर्कशायर के बीच स्कारबोरो में मैच खेला जाएगा. इसके बाद टीम का अगला मुकाबला अगले हफ्ते होगा, जिसमें टीम की भिड़ंत समरसेट से होगी.
वारविकशायर के डायरेक्टर ने जमकर की तारीफ
वारविकशायर के डायरेक्टर जेम्स थॉमस ने मानव सुथार के टीम के साथ जुड़ने को लेकर कहा, “हमें उनको अपने साथ शामिल कर के काफी खुशी हो रही है. हमने इस सीजन अच्छा रेड बॉल क्रिकेट खेला है और मानव के टीम में शामिल होने से हमारी गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी. उनका टीम में शामिल होना एक शानदार अनुभव होगा.”
संबंधित खबरें
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
31 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines