Maldives Controversy MS Dhoni Viral Video: इन दिनों भारत में मालदीव को लेकर काफी विवाद चल रहा है। दरअसल बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षदीप गए थे, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसके बाद मालदीव के कुछ नेताओं की तरफ से भारत विरोधी भाषण भी दिए गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा। वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेलिब्रिटी और क्रिकेटरों की तरफ से लक्षदीप को प्रमोट करते हुए देखा गया। इसी बीच अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।
माही ने भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने की कही बात
मालदीव विवाद के बीच महेंद्र सिंह धोनी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उस वीडियो में एमएस धोनी भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कहते नजर आ रहे हैं। धोनी ने कहा कि मुझे घूमना बहुत ज्यादा पसंद है हालांकि मैं ज्यादातर उन देशों की यात्रा करता हूं जहां पर क्रिकेट खेला जाता है। अब हम अपनी छुट्टी प्लान कर रहे हैं और मैं अपनी यात्रा की शुरुआत भारत से करने वाला हूं। भारत में काफी अच्छी-अच्छी जगह घूमने के लिए हैं। हम सभी को भी भारत की यात्रा करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें:- टी20 टीम का हुआ ऐलान, 3 साल बाद हुई पूर्व कप्तान की वापसी
कई क्रिकेटरों ने लक्षदीप को किया प्रमोट
मालदीव विवाद छिड़ने के बाद कई भारतीय क्रिकेटरों को लक्षदीप से रिलेटिड पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया। हर कोई अपने-अपने तरीके से लक्षदीप को प्रमोट करता दिखा। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के कई पूर्व क्रिकेटर जैसे सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना और मौजूदा टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लक्षदीप को लेकर अपनी-अपनी राय रखते हुए देखा गया। भारत में अब हर कोई मालदीव को छोड़कर लक्षदीप में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कर रहा है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
36 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines