नई दिल्ली: पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम की 1996 विश्व कप में भारत के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच से अनुपस्थिति की कई अफवाहें उड़ चुकी हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने चोट के कारण टॉस से पंद्रह मिनट पहले खेल से नाम वापस ले लिया था। हालांकि, कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सभी महत्वपूर्ण संघर्ष से उनकी अनुपस्थिति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। उस समय टीम के कप्तान अकरम ने अपनी गैरमौजूदगी से ऐसी हलचल मचा दी थी कि टूर्नामेंट के 26 साल बाद भी उन्हें उसी पर सवाल का सामना करना पड़ रहा है।
मैच से क्यों रहे नदारद?
पाकिस्तान के समाचार चैनल ए स्पोर्ट्स पर एक टेलीविजन बहस के दौरान वसीम अकरम को एक वाक्य में मैच से उनकी अनुपस्थिति के बारे में बताने के लिए कहा गया। अकरम इस सवाल से काफी परेशान हो गए। वह इस सवाल पर गुस्से से इतने लाल-पीले हुए कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो लोग इस सवाल को पूछते हैं, उनमें से ज्यादातर तब भी पैदा नहीं हुए थे जब 1996 में मैच हुआ था।
मैं तुम लोगों को ठंडा कर ही दूं
अकरम ने कहा- मैं तुम लोगों को ठंडा कर ही दूं। इस युवा पीढ़ी के लिए मेरे पास बहुत सारे शब्द हैं। कभी भी अफवाहों को न सुनें। ठीक है? जब यह मैच हुआ तब तुम लोग पैदा भी नहीं हुए होंगे। जब कोई पाकिस्तानी मुझ पर हमला करता है, तो यह काफी शर्मनाक होता है। अकरम ने आगे कहा- मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गया था। मैंने 34 रन बनाए। मैंने एक स्वीप शॉट लगाने की कोशिश की थी। पैर ऊपर था और मेरी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इसमें ठीक होने में मुझे छह सप्ताह लग गए।
इसका कारण हमने प्रेस को नहीं बताया इसलिए कि इंडिया को कॉन्फिडेंस ना मिले कि इनका मुख्य खिलाड़ी ही नहीं खेल रहा है। बहस का हिस्सा रहे वकार यूनुस का जिक्र करते हुए अकरम ने कहा कि उनके साथी गेंदबाज ने उन्हें चोट का इलाज कराते देखा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
अभी पढ़ें – NAM vs UAE: इस बैटर ने ठोका सूर्यकुमार यादव जैसा खतरनाक छक्का, गेंदबाज भी रह गया दंग, देखें VIDEO
बाकी क्या छोले बेचने गए थे?
अकरम का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा- सुबह वकार ने देखा.. सबने देखा कि मुझे दो पेन किलर इंजेक्शन लगाए गए, लेकिन उन्होंने काम नहीं किया। अगर उस मैच में इंजर्ड प्लेयर खेल जाता तो उन्होंने मेरी मिट्टी और पलीत करनी थी। अकरम ने तंज कसते हुए कहा- फिर बाकी क्या छोले बेचने गए थे कि अगर वसीम अकरम नहीं खेला तो पाकिस्तान मैच हार गया? मैं इंजर्ड था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
49 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines