---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, CSK के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा मामला

MS Dhoni: IPL-2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है, अब बस इंतजार है आईपीएल का है। इस बीच MS धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी 2023 में भी CSK की कप्तानी बकरते हुए नजर आएंगे। इससे पहले चर्चा थी कि 2023 में CSK अपना कप्तान बदल सकती हैं, लेकिन […]

---विज्ञापन---

MS Dhoni: IPL-2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है, अब बस इंतजार है आईपीएल का है। इस बीच MS धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी 2023 में भी CSK की कप्तानी बकरते हुए नजर आएंगे। इससे पहले चर्चा थी कि 2023 में CSK अपना कप्तान बदल सकती हैं, लेकिन अब इस पर विराम लग गया है।

CSK की कप्तानी करेंगे माही

चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर धोनी की कप्तानी पर मुहर लगा दी है, यानि माही 2023 में भी सीएसके की कप्तानी करेंगे। इस बात की जानकारी चेन्नई की टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने दी है। CSK ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में यह जानकारी दी है कि धोनी ही चेन्नई की टीम की कमान संभालेंगे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए PAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के साथ कप्तान के मतभेद? बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी

जड़ेजा ने बीच में छोड़ी थी कप्तानी

बता दें कि 2022 में चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह रविंद्र जड़ेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन जड़ेजा की कप्तानी में CSK का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा था, ऐसे में जड़ेजा ने टीम के लिए बीच में ही कप्तानी छोड़ दी, जिसके बाद फिर से महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी संभाली, हालांकि टीम नहीं क्वालिफाई कर पाई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –BBL 2022: 22 साल के बल्लेबाज ने मचाई तबाही…ठोक डाले 2 खतरनाक छक्के, गेंदबाज भी रह गया दंग, देखें

धोनी IPL के सबसे सफलत कप्तानों में शामिल

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में शामिल हैं। धोनी 2008 से चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं, उन्होंने टीम को चार बार आईपीएल की ट्रॉफी भी जिताई है। इस बार क्रिकेट के गलियारों में चर्चा चल रही थी कि धोनी की जगह चेन्नई किसी और खिलाड़ी को भविष्य के हिसाब से कप्तान बना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस बार भी धोनी ही कप्तानी संभालेंगे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

https://microbeonline.com/

---विज्ञापन---
First published on: Dec 30, 2022 09:21 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola