हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में रोहित शर्मा का क्या होगा रोल? महेला जयवर्धने ने दो टूक में बताया

Mahela Jayawardene clarifies Rohit’s role under Hardik’s captaincy: मुंबई इंडियंस के मौजूदा ग्लोबल डायरेक्टर महेला जयवर्धने ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोगों को समझाने को कोशिश की है कि आखिर क्यों एमआई को बड़ा एवं भावनात्मक फैसला लेना पड़ा है।

विज्ञापन
रोहित शर्मा, महेला जयवर्धने और हार्दिक पांड्या। (Social Media)

Mahela Jayawardene clarifies Rohit’s role under Hardik’s captaincy: हाल ही में मुंबई इंडियंस की टीम ने बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने एमआई को पांच बार खिताब जिताने वाले अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटा दिया है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम से हार्दिक पांड्या को अपने बेड़े में शामिल करते हुए उन्हें नया कप्तान घोषित किया है। फ्रेंचाइजी की इस हरकत से फैंस काफी निराश हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

एमआई के खिलाफ फैंस की नाराजगी को देखते हुए टीम के ग्लोबल डायरेक्टर महेला जयवर्धने ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोगों को समझाने को कोशिश की है कि आखिर क्यों टीम को यह बड़ा एवं भावनात्मक फैसला लेना पड़ा है।

यह भी पढ़ें- आदिवासी क्रिकेटर पर हुई छप्परफाड़ पैसों की बारिश, बड़ा दिलचस्प है युवा क्रिकेटर की कहानी

विज्ञापन

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान का कहना है कि हम क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं का कद्र करते हैं। पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि युवा पीढ़ी को गाइड करने के लिए रोहित शर्मा का ऑन एवं ऑफ फील्ड हमारे साथ जुड़े रहना काफी महत्वपूर्ण है।

बता दें रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान हैं। उनकी अगुवाई में टीम ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने मुंबई की टीम को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने सीएसके को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब दिलाया है। तीसरे स्थान पर गौतम गंभीर काबिज हैं। गंभीर की अगुवाई में केकेआर की टीम दो बार खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी।

इन तीनों खिलाडियों के अलावा शेन वॉर्न, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड वॉर्नर और हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम को क्रमशः एक-एक बार चैंपियन बनाया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola