टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने से निराश हुआ युवा खिलाड़ी, दूसरे मुल्क की ओर से किया इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू

Munis Ansari

नई दिल्ली: भारत क्रिकेट की खदान है और यहां पर हर गली-चौराहे पर कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि हर रोज टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना देखते हैं। इनमें से कुछ इसे हासिल भी कर लेते हैं। बाकि खिलाड़ी या तो प्रयास करते रहते हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में अपना नाम बनाते हैं। वहीं कई खिलाड़ी देश छोड़ने का भी फैसला ले लेते हैं। इस लिस्ट में उनमुक्त चंद के अलावा एक और युवा गेंदबाज हैं जो कि ओमान की तरफ से खेल रहे हैं।

सीहोर एक्सप्रेस के नाम से मशहूर, टीम इंडिया तो छोड़ो रणजी तक में नहीं मिला मौका

दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो मध्यप्रदेश के रहने वाले मुनीश अंसारी है। जो कि सीहोर जिले के रहने वाले हैं। मुनीश फिलहाल ओमान की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भी हिस्सा लिया था। अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से डेनिस लिली, वसीम अकरम और किरण मोरे जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को प्रभावित करने वाले सीहोर के मुनीश अंसारी को मध्य प्रदेश क्रिकेट बोर्ड ने रणजी खेलने के लायक भी नहीं समझा था।

कई साल खेला डोमेस्टिक क्रिकेट फिर उठाया बड़ा कदम

मुनीश अंसारी अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लंबे समय तक डोमेस्टिक में बढ़िया परफॉर्म किया लेकिन फिर भी मध्यप्रदेश की रणजी टीम में भी उन्हें मौका नहीं मिला। बीसीसीआई की ओर से मुनीश अंसारी को साल 2006 में उन्हें राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के खिलाफ वार्म-अप मैच में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया प्रेसिडेंट इलेवन के लिए खेलने के लिए चुना।

मुनीश अंसारी ने पहली पारी में केविन पीटरसन और दूसरी पारी में एंड्रयू फ्लिंटॉफ का विकेट लेकर दोनों हाथों से मौके का फायदा उठाया। अपने प्रदर्शन से उन्होंने सबको प्रभावित किया लेकिन बावजूद इसके उन्हें मध्य प्रदेश के चयनकर्ताओं द्वारा लगातार नजरअंदाज किया गया। ऐसे में उन्होंने हताश होकर ओमान जाने का फैसला किया। उन्होंने 2015 में ओमान के लिए टी20 डेब्यू किया था। हालांकि 2016 के बाद से उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ