Uttar Pradesh Premier League 2025: घरेलू सत्र शुरू होने से पहले कई टी20 लीग खेली जा रही हैं। जिसमें अब यूपी टी20 लीग का नाम भी शामिल हो गया है। तीसरे सीजन के पहले मुकाबले में रिंकू सिंह की मेरठ मावेरिक्स और समीर रिजवी की कानपुर सुपरस्टार्स की टीमें आमने-सामने थीं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ी ने सीजन के पहले मुकाबले में ही ताबड़तोड़ रन बना दिए। इस खिलाड़ी ने छक्के-चौकों की बारिश करके खुद को साबित कर दिया।
सीजन ओपनर मुकाबले में चमके माधव कौशिक
मेरठ मावेरिक्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो अक्षय दुबे ने शानदार प्रदर्शन करके 26 गेंदों में 44 रन बनाए। हालांकि उनके साथी बल्लेबाज स्वस्तिक चिकारा बुरी तरह से फेल हो गए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए रितुराज शर्मा ने 36 गेंदों में नाबाद 60 रनों की पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि इस मुकाबले के असली हीरो माधव कौशिक बने। कौशिक ने सिर्फ 31 गेंदों में ही नाबाद 95 रनों की पारी खेली। 10 चौके और 7 छक्के जड़ने के बाद भी कौशिक शतक बनाने से चूक गए। माधव ने 306.45 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सभी के होश उड़ा दिए।
प्लेयर ऑफ द मैच बने कौशिक
कानपुर सुपरस्टार्स की टीम जब 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें शुरुआत बेहद खराब मिली। कप्तान समीर रिजवी ने 45 रन बनाकर थोड़ी लड़ाई लड़ी। जिसमें उन्हें प्रियांशु गौतम का साथ मिला। गौतम ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए। हालांकि उसके बाद भी कानपुर की टीम 139 रन ही बना सकी और 86 रनों से मैच हार गई। वापसी कर रहे कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट अपने नाम किया वहीं रिंकू सिंह को भी 1 विकेट मिला। शानदार बल्लेबाजी के कारण माधव कौशिक को प्लेयर ऑफ द मैच बनाया गया।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज इंजरी के कारण हुआ बाहर
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
20 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines