Madan Lal IND vs SA: गुवाहाटी में बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा. 549 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत के बल्लेबाज दूसरी पारी में सिर्फ 140 रन बनाकर ढेर हो गए. प्रोटियाज टीम 25 साल बाद भारत की धरती पर टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने में सफल रही. वहीं, टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के बाद एक और घरेलू सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा.
हार के बाद इंडियन क्रिकेट में हाहाकार मच गया है. हेड कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं. इस बीच, पूर्व क्रिकेटर मदन लाल का भी बड़ा बयान सामने आया है. उनका कहना है कि टीम में जरूरत से ज्यादा बदलाव करने के कारण ही भारतीय टीम को इतनी करारी हार का मुंह देखना पड़ा है.
हार पर क्या बोले मदन लाल?
भारत के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने एएनआई के साथ बातचीत करते हुए कहा, “हार को देखिए बहुत खराब हुई है और भारतीय टीम ने काफी बुरा क्रिकेट खेला है. जब सीरीज घर में होती है, तो हम लगभग जीत ही दर्ज करते हैं. ऐसे नतीजों की हम उम्मीद नहीं करते हैं. भारतीय टीम अपनी गलतियों की वजह से हारी है और वह इसका ठीकरा किसी और पर नहीं फोड़ सकते हैं. टीम में बैलेंस होना बेहद जरूरी है. मुझे एक बात समझ नहीं आई कि जिस टीम ने इंग्लैंड में इतना अच्छा क्रिकेट खेला उसको क्यों चेंज किया गया.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘हम एक-दूसरे के लिए लड़ेंगे…’ टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर आया शुभमन गिल का पहला रिएक्शन
मदन लाल ने आगे कहा, “एकदम से टीम में इतने बदलाव करने का कारण समझ नहीं आया. इसके साथ ही बैटिंग ऑर्डर में भी जरूरत से ज्यादा चेंज किए गए. यह बदलाव क्यों किए गए अब यह तो कप्तान, कोच या फिर टीम मैनेजमेंट ही जानता है. इंग्लैंड में आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा और अन्य गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की थी और सीरीज ड्रॉ कराई थी. आपने क्यों टीम में इतने बदलाव किए. आप अगर टीम को बनाना चाहते हैं, तो फिर आप टीम को तोड़ नहीं सकते हैं नहीं तो रिजल्ट ऐसे ही आएंगे.”
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
26 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
37 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
41 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines