Madan Lal Virat Kohli: लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया के हाथ से जीत आते-आते फिसल गई। रविंद्र जडेजा ने भारतीय टीम की नैया को पार लगाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। भारतीय टीम जीत से बस 22 रन दूर रह गई। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी टीम की हार को टालने की खूब कोशिश की, लेकिन आखिर में जीत इंग्लैंड के पक्ष में ही आई। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 170 रन बनाकर ढेर हो गई। लॉर्ड्स में भारत के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने विराट कोहली से गुजारिश की है कि वो टेस्ट रिटायरमेंट से लौट आएं।
मदन लाल ने की कोहली से गुजारिश
मदन लाल ने क्रिकेटप्रेडिक्टा के साथ बातचीत करते हुए कहा, “विराट कोहली का इंडियन क्रिकेट के लिए पैशन कोई भी मैच नहीं कर सकता है। यह मेरी चाहत है कि वो टेस्ट क्रिकेट में रिटायरमेंट से वापस आ जाएं। वापस आने में कोई भी बुराई नहीं है। अगर वह इस सीरीज में वापस नहीं आते हैं, तो उन्हें अगली सीरीज में कमबैक करने के बारे में सोचना चाहिए। मेरे हिसाब से उन्हें अपने संन्यास के फैसले को बदल लेना चाहिए, क्योंकि वह अभी एक से दो साल आराम से खेल सकते हैं। कोहली के लिए यंग प्लेयर्स को अपना अनुभव शेयर करना जरूरी है। अभी भी देरी नहीं हुई है। प्लीज लौट आओ।”
लॉर्ड्स में लड़कर हारी टीम इंडिया
शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम को लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 22 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। रविंद्र जडेजा ने जसप्रीत बुमराह और फिर मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर अंत तक लड़ाई लड़ी। हालांकि, आखिर में जीत अंग्रेजों के ही हाथ लगी। जडेजा ने 181 गेंदों का सामना किया और वह 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने बुमराह-सिराज संग मिलकर कुल 212 गेंदें खेलीं। जीत और इंग्लैंड के बीच जडेजा लंबे समय तक सीना तानकर खड़े रहे। मगर दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ ना मिल पाने की वजह से जडेजा टीम इंडिया की हार को टाल नहीं सके। लॉर्ड्स में जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली है।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
11 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
33 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
44 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
48 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines