Lungi Ngidi: ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा. हालांकि वनडे सीरीज से पहले ही साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है और टीम के स्टार खिलाड़ी लुंगी एनगिडी बाहर हो गए हैं. इससे पहले कगिसो रबाडा भी वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में अब साउथ अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एनगिडी की जगह युवा गेंदबाज को मौका मिला है.
लुंगी एंगिडी हुए बाहर
साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की. बोर्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा “लुंगी एनगिडी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता का आकलन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले किया जाएगा. उनके स्थान पर नकोबानी मोकोएना को 16 सदस्यीय वनडे टीम में शामिल किया गया है.
लुंगी की जगह नकोबानी मोकोएना को जगह मिली है, जिन्होंने नामीबिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने इस सीरीज में खेले गए 2 मैच में 1 विकेट हासिल किया. हालांकि अब उनके पास बड़ा मौका है.
9 सितंबर से पहला वनडे
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 24 सितंबर से शुरू होने वाला है. दूसरा मैच 27 सितंबर को खेला जाना है. इसके अलावा तीसरा मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 9 अक्टूबर से डरबन में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर से खेला जाना है, वहीं, सीरीज का आखिरी टेस्ट 27 अक्टूबर से खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम है.
रबाडा और बार्टमैन भी हुए बाहर
एंगिडी के बाहर होने से साउथ अफ्रीका का गेंदबाजी विभाग कमजोर हो गया है, क्योंकि उनसे पहले कगिसो रबाडा भी चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा बार्टमैन को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और वह भी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह डुआन जेनसेन को टीम में शामिल किया गया था.
साउथ अफ्रीका का अपडेटेड स्क्वाड
टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएट्जी, किंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसन, मार्को जानसन, केशव महाराज, केना मफाका, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, नकेबो मोकोएना, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
6 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
57 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines