---विज्ञापन---

क्रिकेट

LSG ने इस तरह दी जस्टिन लैंगर की न्यूज, सोशल मीडिया पर लग गई क्लास

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जस्टिन लैंगर को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। लैंगर ने एंडी फ्लावर की जगह ली। एलएसजी ने दो साल के कार्यकाल के बाद फ्लावर के कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच को LSG का मुख्य कोच बनाने की खबर सुपर जायंट्स ने अलग […]

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जस्टिन लैंगर को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। लैंगर ने एंडी फ्लावर की जगह ली। एलएसजी ने दो साल के कार्यकाल के बाद फ्लावर के कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच को LSG का मुख्य कोच बनाने की खबर सुपर जायंट्स ने अलग अंदाज में दी। एलएसजी के ट्विटर पर एक ओर अमेरिकन सिंगर और सॉन्गराइटर जस्टिन टिंबरलेक की फोटो लगाई गई तो दूसरी ओर ‘लंगर’ में खाना खाते लोगों की। LSG ट्विटर एडमिन जस्टिन और लंगर के संयोजन से ‘जस्टिन लैंगर’ बनाना चाहते थे, लेकिन उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी।

यूजर्स ने लगा दी क्लास 

कई यूजर्स ने कहा कि ये इस तरह की न्यूज देने का सही तरीका नहीं है। एक यूजर मयूर जैन ने कहा- बहुत ही बेकार तरीका ढूंढ़ा बताने के लिए। वहीं दूसरे यूजर हरमनप्रीत ने लिखा- मुझे लगता है कि इस मामले को बड़ा बनाने से पहले इस ट्वीट को हटा देना बेहतर है। यहां इन चित्रों का इस तरह उपयोग नहीं करना चाहिए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हालांकि इस ट्वीट के एक घंटे बाद एलएसजी के ट्विटर हैंडल से जस्टिन लैंगर के कोच बनने की आधिकारिक खबर साझा की गई। वहीं थोड़ी ही देर बाद लैंगर की लखनऊ में चाय का कप लिए फोटो शेयर की गई। इसके साथ JUST IN: LANGER कैप्शन भी लिखा गया।

---विज्ञापन---

कभी भी आईपीएल में कोच नहीं रहे हैं लैंगर 

बता दें कि लैंगर ने कभी भी आईपीएल में कोचिंग की भूमिका नहीं निभाई है, लेकिन टी20 क्रिकेट में कोच के रूप में उन्हें काफी अनुभव है। उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स को तीन बिग बैश लीग खिताब दिलाए हैं। जब ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में यूएई में पहली बार टी20 विश्व कप जीता था तब वह मुख्य कोच थे। उन्होंने 2022 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।

First published on: Jul 14, 2023 09:43 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola