LSG Vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग में आज का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा जो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है। आज पंजाब के लिए टॉस करने शिखर धवन नहीं आए। धवन जगह सैम करन कप्तानी कर रहे हैं।
धवन क्यों नहीं खेल रहे मैच?
मैच से पहले कोई जानकारी नहीं थी। सब को लग रहा था कि धवन ही टॉस कराने आएंगे। लेकिन पंजाब की ओर से सैम करन टॉस के लिए आए। ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर धवन को हुआ क्या है? दरअसल धवन फिट नहीं हैं। उनके कंधे में चोट है। करन ने टॉस के बाद बताया कि पिछले मैच में धवन को चोट लगी थी। करन ने कहा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। मगर उम्मीद है कि वो लंबा बाहर नहीं रहेंगे। हो सकता है अगले मैच में वह एक्शन में दिखे।
आईपीएल में गरज रहा है गब्बर का बल्ला
बता दें कि धवन इस सीजन में धमाल मचा रहे हैं। इस सीजन उनका बल्ला जमकर चल रहा है। 4 मैचों में उन्होंने 233 रन ठोक दिए। इतना ही नहीं ऑरेज कैप की रेस में भी वो टॉप पर है। चार मैचों में उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धवन ने नाबाद 99 रन और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 86 रन ठोके। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 40 रन बनाए थे।
लखनऊ का यह आईपीएल पांचवां मैच है। पिछले चार मैचों में टीम को तीन में जीत और एक में हार मिली। पहले मैच में लखनऊ ने दिल्ली को 50 रन से हराया था। फिर दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। तीसरे में हैदराबाद को पांच विकेट और चौथे में बेंगलुरु को एक विकेट से हराया था। वहीं पंजाब का भी ये पांचवां मुकाबला है। पंजाब ने पहले दोनों मैच जीतकर इस सीजन की शानदार शुरुआत की थी। लेकिन, पिछले दोनों मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: अथर्व तायदे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), कायेल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
47 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
51 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines