---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

LSG vs MI: क्विंटन डी कॉक ने रचा इतिहास, तोड़ डाला एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इन दिनों आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने टी-20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बल्लेबाज डी कॉक ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 12 रन बनाते ही टी-20 करियर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इन दिनों आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने टी-20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बल्लेबाज डी कॉक ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 12 रन बनाते ही टी-20 करियर में 9 हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

बन गए दुनिया के छठे बल्लेबाज 

डी कॉक ने T20 करियर के 307 मैचों की 298वीं पारी में 9000 रन पूरे किए। इस मामले में उन्होंने एबी डिविलयर्स का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 323 मैचों की 304 ईनिंग में 9 हजार रन पूरे किए थे। डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ डी कॉक सबसे तेज 9 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने शिखर धवन (308 ईनिंग), मार्टिन गुप्टिल (313 ईनिंग), फाफ डु प्लेसिस (317 ईनिंग), जोस बटलर (318 ईनिंग) समेत कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बाबर आजम के नाम दर्ज है रिकॉर्ड 

टी-20 करियर में सबसे तेज 9 हजार रनों का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम दर्ज है। उन्होंने 254 मैचों की 245 ईनिंग में ये मुकाम हासिल किया था। क्रिस गेल 249, विराट कोहली 271, डेविड वॉर्नर 273 और एरोन फिंच 281 ईनिंग में ये मुकाम हासिल करने वाले शीर्ष बल्लेबाज हैं। अब फिंच के बाद डी कॉक का नाम दर्ज हो गया है।

मैच की बात करें तो डी कॉक मुश्किल पिच पर दो छक्के ही लगा सके। उन्होंने 15 गेंदों में कुल 16 रन बनाए। डी कॉक को पीयूष चावला ने ईशान किशन के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया। प्रेरक मांकड डक पर आउट हुए।

---विज्ञापन---
First published on: May 16, 2023 08:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola