LSG vs MI: क्या आप प्लेऑफ में कर सकते हैं क्वालिफाई? रोहित शर्मा ने 'ईमानदारी' से दिया जवाब

LSG vs GT Rohit Sharma

LSG vs GT Rohit Sharma

नई दिल्ली: आईपीएल का 63वां मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। मंगलवार को लखनऊ में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद मात खा गई। एमआई को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद एमआई 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। जबकि एलएसजी 15 अंकों के साथ नंबर 3 पर कब्जा जमा लिया है।

विज्ञापन

अब एमआई को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए हर हाल में अपना अगला मुकाबला जीतना होगा। हालांकि उसमें भी जीत के बाद उसकी चुनौतियां कम नहीं होंगी क्योंकि कई टीमें 16 अंक हासिल कर सकती हैं। ऐसे में मामला नेट रन रेट पर जाएगा। इस मैच में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा से टूर्नामेंट में आगे जाने के बारे में पूछा गया। रोहित ने इस हार की वजह भी बताई।

विज्ञापन

हम लक्ष्य का पीछा करने के लिए अच्छी स्थिति में थे

रोहित ने मुस्कुराते हुए कहा- हम बस गेम हार गए। हम जीतने के लिए अच्छा नहीं खेले। ये दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हमें अपने सिर को ऊंचा रखने की जरूरत है। तेज शुरुआत के सवाल पर रोहित ने कहा- हमने आकलन किया कि पिच अच्छी है, यह पहले वाली पिच नहीं थी। इस पर बल्लेबाजी करना अच्छा था, लेकिन दूसरे हाफ में हमने अपना रास्ता खो दिया। पीछे के छोर पर हमने बहुत अधिक रन दिए। हमने आखिरी छोर पर काफी रन दिए, लेकिन जिस तरह से हमने बल्ले से शुरुआत की, हम लक्ष्य का पीछा करने के लिए अच्छी स्थिति में थे, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हम दूसरे हाफ में रास्ता भटक गए।

विज्ञापन

मुझे नहीं पता कि कैल्कुलेशन कैसे काम करेगी

रोहित ने प्लेऑफ में क्वालिफिकेशन के बारे में पूछे गए सवाल पर ईमानदारी से जवाब देते हुए कहा- मुझे नहीं पता कि कैल्कुलेशन कैसे काम करेगी। हमें आगे आकर उस मैच को जीतना होगा। एमआई का अगला मुकाबला सन राइजर्स हैदराबाद से 21 मई को होगा। चूंकि सन राइजर्स के पास आगे जाने का कोई चांस नहीं है, ऐसे में वह एमआई का खेल बिगाड़ सकती है। एमआई के लिए 21 मई का दिन निर्णायक साबित होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ