---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

LSG vs GT: 5 साल बाद IPL में लौटे मार्क वुड, 5 विकेट चटकाकर याद दिलाया 11 साल पुराना मैच

नई दिल्ली: मार्क वुड…इंग्लैंड का वो सनसनीखेज गेंदबाज जिसने 5 साल बाद ऐसी धमाकेदार वापसी की कि दुनिया दंग रह गई। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों बखिया उधेड़ डाली। उन्होंने अपनी रफ्तार और तूफानी गेंदों से इस कदर कहर बरपाया कि जो भी बल्लेबाज […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: मार्क वुड…इंग्लैंड का वो सनसनीखेज गेंदबाज जिसने 5 साल बाद ऐसी धमाकेदार वापसी की कि दुनिया दंग रह गई। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों बखिया उधेड़ डाली। उन्होंने अपनी रफ्तार और तूफानी गेंदों से इस कदर कहर बरपाया कि जो भी बल्लेबाज उनके सामने आया ज्यादा देर नहीं टिक सका।

रफ्तार के सौदागर मार्क वुड ने 4 ओवर में महज 14 रन देकर 5 विकेट चटका डाले। ये आईपीएल के इस सीजन का पहला 5 विकेट हॉल रहा। वुड ने 5वें ओवर में पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श को बोल्ड मारा तो वहीं सातवें ओवर में सरफराज खान को चलता किया। 20वें ओवर में उन्होंने अक्षर पटेल और चेतन सकारिया का विकेट चटकाकर सनसनी मचा दी। वुड की घातक गेंदबाजी के आगे कैपिटल्स ने 193 रनों के जवाब में 143 रनों पर ही घुटने टेक दिए। इस तरह LSG ये मैच 50 रनों के बड़े अंतर से जीत गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IPL 2023, LSG vs DC, 3rd Match: लखनऊ ने DC को 50 रन से हराया, मार्क वुड के नाम इस सीजन का पहला पंजा,…

याद आया 11 साल पुराना मैच

दरअसल, मार्क वुड इंग्लैंड के ऐसे दूसरे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में 5 विकेट चटकाए हैं। करीब 11 साल पहले इंग्लिश गेंदबाज दिमित्री मैस्करेनहास ने ये कारनामा किया था। वह आईपीएल में 5 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बने थे। दिमित्री ने 2012 में मोहाली में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ पीबीकेएस के लिए 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि दिमित्री ने वुड से ज्यादा रन दिए।

---विज्ञापन---

एक ईनिंग में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले 8वें गेंदबाज बने

इसके साथ ही वुड आईपीएल इतिहास में एक ईनिंग में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले दुनिया के 8वें गेंदबाज बन गए। इसमें टॉप पर अल्जारी जोसेफ का नाम दर्ज है, जिन्होंने 3.4 ओवर में महज 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। खास बात यह है कि मार्क वुड ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल या टी-20 में 5 विकेट नहीं लिए थे। ये उनका पहला 5 विकेट हॉल था। मार्क वुड इससे पहले सीएसके के लिए सिर्फ एक सीजन खेले थे। जिसमें उन्होंने एक मैच खेलकर 49 रन दिए थे। इसमें उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिल सका।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – RCB vs MI: चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेंदबाज या बल्लेबाज किसका रहेगा बोलबाला? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट

एलएसजी के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

  • 5/14 – मार्क वुड बनाम डीसी, लखनऊ, 2023
  • 4/16 – मोहसिन खान बनाम डीसी, वानखेड़े, 2022
  • 4/24 – अवेश खान बनाम SRH, डीवाई पाटिल, 2022

---विज्ञापन---

डीसी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

  • 5/13 – लसिथ मलिंगा (एमआई), दिल्ली, 2011
  • 5/14 – मार्क वुड (एलएसजी), लखनऊ, 2023
  • 5/20 – वरुण चक्रवर्ती (डीसी), अबू धाबी, 2020
  • 5/25 – जयदेव उनादकट (आरसीबी), दिल्ली, 2013

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 02, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola