LPL 2023: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इन दिनों लंका प्रीमियर लीग (LPL 2023) में खेलते नजर आ रहे हैं। वह कोलंबो स्ट्राइकर्स की ओर से ओपनिंग कर रहे हैं। हालांकि बाबर को खेलते देख फैंस के मन में ये सवाल था कि वह टीम की कप्तानी क्यों नहीं कर रहे हैं। अब कोलंबो स्ट्राइकर्स के बॉलिंग कोच चमिंडा वास ने इस बात का खुलासा कर दिया है। वास ने एक इंटरव्यू में कहा कि बाबर सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाह रहे हैं। टीम प्रबंधन इस निर्णय का सम्मान करता है।
कप्तानी नहीं करना चाहते थे बाबर आजम
बाबर स्ट्राइकर्स का नेतृत्व नहीं करना चाहते थे इसलिए प्रबंधन ने निरोशन डिकवेला को कप्तान बनाया। बाबर सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहते थे और हमने उनके फैसले का सम्मान किया। निरोशन डिकवेला हमारे कप्तान हैं। अगर आप बाबर आजम को लें, तो हम सभी जानते हैं कि वह दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। बाबर जिस तरह से प्रदर्शन करते हैं और टीम के लिए योगदान देते हैं, वह अद्भुत और शानदार है।
https://twitter.com/ColomboStrikers/status/1686048636185280513?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1686048636185280513%7Ctwgr%5Ead028f6458d75a3176ebd4c25a34881aa82391bc%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F503055-why-was-babar-azam-not-picked-as-colombo-strikers-captain
युवा खिलाड़ियों को बाबर से सीखने का मौका मिलेगा
वास ने आगे कहा कि टीम में मौजूद युवा खिलाड़ियों को बाबर से सीखने का मौका मिलेगा। युवा उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। मैं उन्हें लंका प्रीमियर लीग में खेलते देख उत्साहित हूं। उनके अलावा पाकिस्तान के गेंदबज नसीम शाह भी हैं। पिछले मैच में बाबर आजम को उनकी 59 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उनकी टीम ने सोमवार को 27 रन से टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
बाबर के प्रदर्शन से कप्तान डिकवेला प्रभावित दिखे क्योंकि वह चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद मैदान पर डटे रहे। डिकवेला ने कहा- “सर्वश्रेष्ठ से सीखें। उन्होंने हार नहीं मानी। उस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं था। वह अंत तक क्रीज पर मौजूद थे। उस पारी ने हमें अच्छा स्कोर दिया।”
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
14 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines