LPL 2023: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2023 के पूरे शेड्यूल की घोषणा की। शीर्ष स्तरीय लीग का चौथा संस्करण रविवार, 30 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें 24 मैच शामिल हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 20 अगस्त 2023 को खेला जाएगा।
कोलंबो में होंगे शुरुआती मैच
तीन बार के विजेता और मौजूदा चैंपियन जाफना किंग्स रविवार 30 जुलाई को आर. प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कोलंबो स्ट्राइकर्स से भिड़ेंगे। विशेष रूप से, पहले कुछ मैच कोलंबो में खेले जाएंगे, इसके बाद कैंडी में पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बाकि के मुकाबले होंगे।
नॉकआउट चरण सहित लीग का खिताबी मुकाबला फिर से कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा रिजर्व डे भी रखा गया है और अगर कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न होती है तो फाइनल सोमवार 21 अगस्त को खेला जाएगा।
LPL 2023 Format: आईपीएल की तरह ही होगा फॉर्मेंट
लीग मुकाबलों में कुल 5 टीमें आपस में खेलेगी।जाफना किंग्स, कोलंबो स्ट्राइकर्स, बी-लव कैंडी, दाम्बुला ऑरा और गाले टाइटंस- यह हैं इन 5 टीमों के नाम।जो भी टॉप की 4 टीमें लंका प्रीमियर लीग की अंक तालिका में शीर्ष पर होंगी वो आपस में क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर खेलेगी। यह पूरा इंडियन प्रीमियर लीग के फॉर्मेट में खेला जाएगा।
LPL 2023 Schedule: ये है पूरा शेड्यूल
1. जाफना किंग्स बनाम कोलंबो स्ट्राइकर्स -30 जुलाई
2. गाले टाइटन्स बनाम दांबुला ऑरा – 31 जुलाई
3. बी-लव कैंडी बनाम कोलंबो स्ट्राइकर्स – 31 जुलाई
4. दांबुला ऑरा बनाम जाफना किंग्स -1 अगस्त
5. गाले टाइटन्स बनाम बी-लव कैंडी- 1 अगस्त
6. कोलंबो किंग्स बनाम गाले टाइटन्स -4 अगस्त
7. दांबुला ऑरा बनाम जाफना किंग्स – 4 अगस्त
8. गाले टाइटन्स बनाम बी-लव कैंडी -5 अगस्त
9. जाफना किंग्स बनाम कोलंबो स्ट्राइकर्स – 5 अगस्त
10. बी-लव कैंडी बनाम डंबुला ऑरा – 7 अगस्त
11. गाले टाइटन्स बनाम जाफना किंग्स – 7 अगस्त
12. कोलंबो किंग्स बनाम दांबुला ऑरा – 8 अगस्त
13. बी-लव कैंडी बनाम जाफना किंग्स – 8 अगस्त
14. डंबुला ऑरा बनाम गाले टाइटन्स – 11 अगस्त
15. जाफना किंग्स बनाम बी-लव कैंडी – 12 अगस्त
16. डंबुला ऑरा बनाम कोलंबो स्ट्राइकर्स -12 अगस्त
17. जाफना किंग्स बनाम गॉल टाइटन्स – 13 अगस्त
18. कोलंबो किंग्स बनाम बी-लव कैंडी – 13 अगस्त
19. बी-लव कैंडी बनाम डंबुला ऑरा- 14 अगस्त
20. कोलंबो किंग्स बनाम गाले टाइटन्स – 15 अगस्त
प्लेऑफ
क्वालिफायर वन, 1 बनाम 2 – 17 अगस्त
एलिमिनेटर, 3 बनाम 4 – 17 अगस्त
क्वालिफायर टू, एलिमिनेटर का विजेता बनाम क्वालीफायर वन हारने वाला – 18 अगस्त
फाइनल, 20 अगस्त आर प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7 बजे
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
24 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
49 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
50 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines