LPL 2023: लंका प्रीमियर लीग (LPL 2023) में बाबर आजम और हसन अली एक बार फिर आमने-सामने हैं। इससे पहले पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL) में हसन अली ने बाबर आजम के खिलाफ एग्रेशन दिखाते हुए सेलिब्रेट किया था। हालांकि उन्होंने बाद में यह कहकर मामले को खत्म कर दिया था कि मैं उनका सम्मान करता हूं।
एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं खिलाड़ी
अब दोनों खिलाड़ी एक बार फिर एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। एलपीएल में दांबुला ऑरा और कोलंबो स्ट्राइकर्स के बीच शनिवार रात खेले गए मुकाबले में हसन अली ने बाबर आजम का विकेट चटकाया। 12 गेंदों में एक चौका ठोक 11 रन बनाकर खेल रहे बाबर आजम ने हसन अली की गेंद पर जैसे ही मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, गेंद हवा में उड़ गई। इधर सदीरा समरविक्रमा ने कवर की ओर से दौड़ लगाते हुए रिवर्स-कप कैच ले लिया। इसके बाद हसन ने जश्न मनाया, लेकिन वह केवल मुस्कुरा कर रह गए। बाबर आजम के खिलाफ इस सामान्य जश्न को देख फैंस दंग रह गए।
https://twitter.com/taimoorze/status/1690399565894049792?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1690399565894049792%7Ctwgr%5Eb1b24605afe9fda687c73292505241caaad5c2aa%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketpakistan.com.pk%2Fen%2Fnews%2Fdetail%2Fhasan-ali-explains-why-he-didnt-celebrate-after-dismissing-babar-azam
वह हमारे किंग और कप्तान हैं
मैच के बाद इंटरव्यू में हसन अली ने बाबर को आउट करने के बाद जश्न को सामान्य तरह से मनाने का कारण बताया। हसन अली ने कहा- “वह हमारे किंग और कप्तान हैं। मेरे मन में उनके लिए हमेशा सम्मान रहता है इसीलिए मैंने जश्न नहीं मनाया। मुझे लगता है कि उन्हें सर्कल में आउट करना मेरे लिए एक बड़ा जश्न है। हम जानते हैं कि वह कभी भी खेल को बदल सकते हैं।”
मैच में दांबुला ऑरा ने कोलंबो स्ट्राइकर्स के खिलाफ 50 रनों से जीत हासिल की। हसन अली ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। बिनूरा फर्नांडो ने 3.4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं नूर अहमद और दुशान हेमंता ने मिलकर 2-2 विकेट चटकाए। हसन अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक चार मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines