LPL 2023: श्रीलंका में खेले जा रहे लंका प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को गॉल टाइटन्स और दांबुला ऑरा के बीच मैच खेला गया। मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई। इसमें 40 ओवर की समाप्ति तक कोई नतीजा नहीं निकला। अंत में सुपर ओवर में गाले टाइटंस ने मैच को अपने नाम किया।

विज्ञापन

राजपक्षे और शनाका ने खेली शानदार पारी

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गाले टाइटंस की टीम ने शुरुआत में ही दो विकेट गंवा दिए। हालांकि बाद में भानुका राजपक्षे ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। वहीं बाद में कप्तान दासुन शनाका ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और टीम के स्कोर को 180 रनों पर ले गए।

विज्ञापन

कुसल परेरा और धनंजय डी सिल्वा चमके, मैच हुआ टाई

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दांबुला ऑरा की टीम ने 10 ओवर के अंतराल पर ही 3 महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच उनके हाथों से निकल जाएगा। लेकिन धनंजय डी सिल्वा और कुसल परेरा की पारियों से मैच उनके पक्ष में आया। अंत में एलेक्स रॉस ने चौका जड़कर मैच टाई करवा दिया।

विज्ञापन

ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच

मैच टाई होने के बाद इस टूर्नामेंट का पहला सुपर ओवर आयोजित किया गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 10 रन ही बनाए। टीम की ओर से उतरे थिसारा परेरा कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं रजिथा ने सदी हुई गेंदबाजी की। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाले टाइटंस की ओर से भानुका राजपक्षे ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। वहीं दूसरी गेंद वाइड हो गई। इसके बाद अगली गेंद पर राजपक्षे ने एक लंबा छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ