नई दिल्ली: एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ ने ऑस्कर्स में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में पुरस्कार जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ये गाना न केवल लोगों की जुबान पर छाया हुआ है, बल्कि इसे लेकर क्रिकेटर्स में भी जबर्दस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। कुछ ऐसा ही क्रेज लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC 2023) के दौरान नजर आया।
रैना-भज्जी ने मिलाई ताल
दरअसल, बुधवार को इंडिया महाराजाज और वर्ल्ड जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना और हरभजन सिंह इस गाने पर थिरकते नजर आए। एलएलसी ने दोनों का वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें दोनों जबर्दस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की इस मस्ती और जुगलबंदी को देख क्रिकेटप्रेमी खुश हो गए हैं।
और पढ़िए –PSL 2023: 154KPH की रफ्तार से गेंद में गदर भरकर लाए हारिस रऊफ, हवा में उड़ा दिया पोलार्ड का स्टंप, देखें वीडियो
और पढ़िए –PSL 2023: प्लेऑफ मैच में छक्का ठोकना चाह रहे थे मोहम्मद रिजवान, राशिद खान ने कर दिया मूड खराब, देखें वीडियो
सुरेश रैना ने खेली शानदार पारी
इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया महाराजाज ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। इस दौरान सुरेश रैना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों मेंं 49 रन कूटे। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 2 चौके-3 छक्के कूटे। वहीं मनविंदर बिसला ने 34 गेंदों में 36 और इरफान पठान ने 20 गेंदों में 25 रन जड़े। उन्होंने एक चौका और दो छक्कों की मदद से ये रन ठोके।
ब्रेट ली ने की शानदार गेंदबाजी
वर्ल्ड जायंट्स की ओर से ब्रेट ली ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। क्रिस पोफू ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 और टीनो बेस्ट ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट निकाले।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
34 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines