नई दिल्ली: यूं तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की राइवलरी से हर कोई वाकिफ है, लेकिन ये दोनों दिग्गज एक बार फिर एक मंच पर आकर खड़े हो गए हैं। लीजेंड्स क्रिकेट लीग (LLC 2023) के तहत ओपिनंग मुकाबले में गौतम गंभीर की कप्तानी वाली टीम इंडिया महाराजाज और शाहिद अफरीदी की टीम एशिया लायंस के बीच जोरदार भिड़ंत हुई।
गंभीर ने खेली आतिशी पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी एशिया लायंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन जड़े तो लक्ष्य का पीछा करने उतरे गंभीर ने दे दनादन चौके ठोक गदर मचा दिया। गंभीर ने शानदार बल्लेबाजी कर 39 गेंदों में 7 चौके ठोक 52 रन कूट डाले। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर पुराने दिनों की याद दिलाई और शानदार फिफ्टी ठोक दी।
और पढ़िए – IND vs AUS: शॉट मारने जा रहे थे Rohit Sharma, अचानक टर्न हो गई कुहनेमन की बॉल, देखें वीडियो
लायंस के गेंदबाजों को जमकर कूटा
गंभीर ने इस दौरान शाहिद अफरीदी को जमकर कूटा। उन्होंने अफरीदी के 13वें ओवर में शानदार चौका ठोका। गंभीर ने इससे पहले थिसारा परेरा, तिलकरत्ने दिलशान, इसुरू उडाना, सोहेल तनवीर के ओवरों में भी जमकर चौके कूटे। हालांकि 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर अब्दुल रजाक ने गंभीर का शिकार कर दिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: Virat Kohli और सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए Rohit Sharma, पाई बड़ी उपलब्धि
सुरेश रैना महज 3 रन बनाकर हुए आउट
रजाक की गेंद पर गंभीर परेरा को कैच दे बैठे, इस तरह उनकी शानदार पारी का अंत हुआ। गंभीर के साथ बल्लेबाजी करने आए मुरली विजय ने 19 गेंदों में 3 चौके-एक छक्का ठोक 25 रन बनाए। हालांकि सुरेश रैना महज 3 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन पांचवें नंबर पर उतरे मोहम्मद कैफ और छठे स्थान पर आए यूसुफ पठान ने रन बरसाए। हालांकि इसके बाद गंभीर की टीम की ओर से कोई बल्लेबाज जीत नहीं दिला पाया। कैफ 22 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं स्टुअर्ट बिन्नी 8 और इरफान पठान 19 रन बनाकर आउट हो गए। हरभजन सिंह 5 और परविंदर अवाना 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह पहले मुकाबले में एशिया लायंस ने 9 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैच के हीरो मिस्बाह उल हक रहे। जिन्होंने 50 गेंदों में 73 रन ठोके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
34 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines