Chris Gayle One Handed Six LLC 2023: वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हों, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस को एंटरटेन करना जारी रखा है। सोमवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के तहत रांची में खेले गए मुकाबले में गेल एक बार फिर पुराने रंग में नजर आए।
उन्होंने गुजरात जायंट्स की ओर से ओपनिंग करते हुए मनिपाल टाइगर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। गेल ने 24 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 158 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 38 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने एक हाथ से छक्का ठोक महफिल लूट ली।
छठे ओवर में कूटा एक हाथ से छक्का
ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने फ्री हिट फेंकी तो पहले से ही तैयार खड़े गेल ने शानदार पुल शॉट लगाया और डीप की ओर एक हाथ से करारा छक्का कूट डाला। ये नजारा देख स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इससे पहले गेल ने नो बॉल पर चौका कूटा था। कुल मिलाकर उनकी पारी शानदार रही।
हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मैच में मणिपाल टाइगर्स ने 10 रनों से जीत दर्ज की। गेल आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने छक्कों की वजह से मशहूर रहे। उनके गगनचुंबी छक्के दर्शकों में रोमांच भर देते थे। अब एक बार फिर उन्होंने इस रोमांच को जीवंत करने की कोशिश की है।
गेल ने जून में कहा था कि मैंने संन्यास को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। अभी भी मैं क्रिकेट खेल रहा हूं। लोग मुझे अभी भी खेलते देखना चाहते हैं। मैं खेलने के लिए काफी फिट हूं। हालांकि गेल को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले काफी समय हो चुका है। 44 साल के गेल ने आखिरी टी-20 नवंबर 2021 में खेला था। इसके बाद से वह लीजेंड्स लीग्स जैसे टूर्नामेंट में नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: फिलिस्तीनी टी-शर्ट पहन विराट कोहली के पास पहुंचे युवक की सच्चाई आई सामने; पुलिस ने बताया-क्यों किया था ऐसा
संबंधित खबरें
दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
9 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
35 mins ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
46 mins agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
55 mins ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
6 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines