हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Live मैच में सहवाग-हरभजन ने युजवेंद्र चहल की बॉडी का उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल 

Yuzvendra Chahal: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत भी विवाद से हुई. टूर्नामेंट के पहले भी बहुत ज्यादा विवाद हो रहे थे. अब टूर्नामेंट के पहले दिन भी बड़ा विवाद सामने आया है. टीम इंडिया के 2 पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने लाइव मैच के दौरान युजवेंद्र चहल के बॉडी का मजाक उड़ाया. जिससे सोशल मीडिया पर फैंस बहुत ज्यादा नाराज हो गए हैं.

विज्ञापन
virendra sehwag and harbhajan singh on yuzvendra chahal

Yuzvendra Chahal: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की 7 फरवरी को शुरुआत हुई. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला होस्ट टीम इंडिया और यूएसए के बीच खेला गया. इस मुकाबले के दौरान बड़ा विवाद हो गया. भारतीय टीम के 2 सुपरस्टार खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने मैच में कमेंट्री करते हुए युजवेंद्र चहल के बॉडी का मजाक बनाया. उस बात पर चहल कुछ नहीं बोले, लेकिन फैंस को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है. वो दोनों दिग्गजों से नाराज हो गए हैं. 

दिग्गजों ने युजवेंद्र चहल का बनाया मजाक 

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल बिना संन्यास लिए ही स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह भी स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. भारत और यूएसए के मैच के दौरान ये तीनों एक साथ कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे थे. ऐसे समय में वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने युजवेंद्र चहल के कद काठी का मजाक बनाया. लाइव मैच के दौरान चहल को ‘लकड़ी’, ‘माचिस की तीली’ और ‘डांसिंग पोल’ भी दोनों ही बोलते हुए नजर आए. जब भज्जी और सहवाग ये बातें बोल रहे थे, उस समय युजवेंद्र चहल कुछ भी बोलते हुए नजर आए. जिसके बाद प्रेजेंटर जतिन सप्रू ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन सहवाग भावनाओं में बहते हुए नजर आए. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के आकिब नबी ने गेंद के साथ किया कमाल, पहली के बाद दूसरी पारी में भी मचाया धमाल

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में नजर आएंगे युजवेंद्र चहल 

कमेंट्री में अब तक युजवेंद्र चहल बेहतर नजर आ रहे हैं. उनकी क्रिकेट की समझ साफ नजर आ रही है. चहल अभी भी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. आईपीएल 2026 में वो पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जहां पर चहल अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी का अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे. बतौर गेंदबाज पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में वो आईपीएल 2026 में एक बार फिर से बतौर गेंदबाज खुद को साबित करने उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: T-20 World Cup 2026 में भारतीय मूल के 41 खिलाड़ी मैदान पर, जानिए किस टीम में कितने प्लेयर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola