नई दिल्ली: इंग्लैंड में चल रही काउंटी चैंपियनशिप में ऐतिहासिक कारनामा हुआ है। हैम्पशायर के खिलाड़ी लियाम डॉसन ने इतिहास रच दिया है। ऑलराउंडर 1901 के बाद एक मैच में शतक और 10 विकेट लेने वाले पहले हैम्पशायर खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा करने वाले वह चौथे हैम्पशायर खिलाड़ी भी बने। काउंटी क्रिकेट के इतिहास में ऐसा 122 साल बाद हुआ।
पहले ठोके 141 रन, फिर चटकाए 12 विकेट
मिडलसेक्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में डॉसन ने छठे नंबर पर उतरकर 141 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं गेंदबाजी करने उतरे डॉसन ने पहली ईनिंग में 6 विकेट चटकाए। इसके बाद फॉलोऑन खेलने उतरी मिडलसेक्स के खिलाफ एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए डॉसन ने 6 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया।
https://twitter.com/hantscricket/status/1673723452300177413
जैक शैंट्री थे आखिरी खिलाड़ी
उन्होंने 130 रन देकर कुल 12 विकेट चटकाए। उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ मैच आंकड़े के बाद वह 19वीं सदी के आर्थर रिडले, फ्रांसिस लेसी और 1901 में चार्ली लेवेलिन के एक विशेष हैम्पशायर क्लब में शामिल हो गए। वॉर्सेस्टरशायर के जैक शैंट्री 9 साल पहले चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल करने वाले आखिरी खिलाड़ी थे।
मिडलसेक्स को एक पारी और 61 रनों से दी मात
मेजबान टीम हैम्पशायर ने शानदार प्रदर्शन के बाद तीन दिन के अंदर मिडलसेक्स को एक पारी और 61 रन से हरा दिया। हैम्पशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 419 रन बनाए। जवाब में मिडलसेक्स की टीम पहली ईनिंग में 150 रन पर ढेर हो गई। जबकि दूसरी ईनिंग में वह 208 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह हैम्पशायर ने इस मुकाबले में एक पारी और 61 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines