LLC 2023: दोहा में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हर रोज कई शानदार मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को इंडियन महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच मैच खेला गया। मैच काफी रोमांचक था और इसे वर्ल्ड जायंट्स ने 3 विकेट से जीत लिया। ये इंडियन महाराजा की लीग में तीसरी हार थी और इसी के चलते वह फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है।
मैच का लेखा-जोखा
मैच की बात करें तो इसमें इंडियन महाराजा की कप्तानी हरभजन सिंह कर रहे थे वहीं वर्ल्ड जायंट्स की कमान एरोन फिंच के हाथों में थी। मैच में टॉस जीतकर वर्ल्ड जायंट्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इंडियन महाराजा को मात्र 136 रन ही बनाने दिए। जिसके जवाब में जायंट्स ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।
और पढ़िए – WPL 2023: आरसीबी को मिली पहली जीत, 20 साल की कनिका आहूजा बनीं स्टार, जानिए कौन है ये बल्लेबाज
सुरेश रैना की धाकड़ पारी गई खराब
दोहा में खेले गए इस मैच में सुरैश रैना ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में 49 रन कूटे। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 2 चौके-3 छक्के कूटे। वहीं रैना के अलावा इंडियन महाराजा की तरफ से मनविंदर बिसला ने 34 गेंदों में 36 और इरफान पठान ने 20 गेंदों में 25 रन जड़े। वहीं गेंदबाजी में वर्ल्ड जायंट्स की तरफ से ब्रेट ली ने 4 विकेट झटके।
Indian Maharaja Playing 11:
रॉबिन उथप्पा (wk), मनविंदर बिस्ला, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, मोहम्मद कैफ, रीतिंदर सोढ़ी, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, हरभजन सिंह (c), प्रवीण तांबे, अशोक डिंडा
World Giants Playing 11:
एरोन फिंच (c), क्रिस गेल, शेन वॉटसन, रॉस टेलर, हाशिम अमला, मोर्ने वैन विक (wk), टिनो बेस्ट, समित पटेल, मोंटी पनेसर, ब्रेट ली, क्रिस मपोफू, रिकार्डो पॉवेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
53 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines