Legends League Cricket 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का फाइनल मुकाबला नौ दिसंबर 2023 को अरनाइजर्स हैदराबाद और मणिपाल टाइगर्स के बीच सूरत में खेला गया। खिताबी जंग में हरभजन सिंह की अगुवाई वाली मणिपाल की टीम उम्दा प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। फाइनल मुकाबले टॉस हरभजन सिंह ने टॉस जीतकर सुरेश रैना की अगुवाई वाली हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। मिलने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए अरनाइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में कामयाब हुई थी।
हैदराबाद के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रिक्की क्लार्क ने 52 गेंद में 153.84 की स्ट्राइक रेट से 80 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके एवं चार बेहतरीन छक्के निकले। उनके अलावा टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर गुरकीरत सिंह मान रहे। उन्होंने टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में 177.77 की स्ट्राइक रेट से 64 रन का योगदान दिया। इस बीच उनके बल्ले से आठ चौके एवं दो छक्के निकले।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: किन खिलाड़ियों को Team में मिलेगी जगह, भारतीय टीम की संभावित Playing 11
अरनाइजर्स हैदराबाद द्वारा मिले 188 रन के लक्ष्य को मणिपाल टाइगर्स की टीम ने छह गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए असेला गुणरत्ने ने 29 गेंद में 175.86 की स्ट्राइक रेट से 51 रन नाबाद उम्दा पारी खेली। उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए रॉबिन उथप्पा ने 27 गेंद में 40 और चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एंजेलो परेरा ने 23 गेंद में 30 रन का योगदान दिया।
फाइनल मुकाबले में मणिपाल टाइगर्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज पंकज सिंह रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 43 रन खर्च कर सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की। वहीं विपक्षी टीम अरनाइजर्स हैदराबाद की तरफ से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज स्टुअर्ट बिन्नी रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 20 रन खर्च कर तीन सफलता प्राप्त की।
फाइनल मुकाबले में उम्दा बल्लेबाजी के लिए असेला गुणरत्ने को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया है। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए थिसारा परेरा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines