T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले खिताब जीतने की प्रबल दावेदारी मानी जा रही थी. टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत भी आयरलैंड को हराकर की थी लेकिन इसके बाद अगले 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद जिस मैच पर सबकी निगाहें टिकी थी वो बारिश के चलते धुल गया और ऑस्ट्रेलिया की जगह जिम्बाब्वे ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली. टीम के कई खिलाड़ी इंजरी से जूझ रहे थे जिसके चलते सही टीम कॉम्बिनेशन नहीं बन पाया. ऑस्ट्रेलिया की इस हार पर एक दिग्गज खिलाड़ी ने जमकर भड़ास निकाली है.
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने लगाई क्लास
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे ग्लेन मैकग्रा ने अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की हार पर कहा, “हमने इस विश्व कप की शुरुआत में ही कहा था कि हम ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए चिंतित हैं अचानक से ऑस्ट्रेलिया का पूरा दबदबा खत्म सा हो गया है लेकिन इसमें कुछ चौंकाने वाला नहीं है. पैट कमिंस, जोश हेजलवुड चोटिल हैं तो वहीं मिचेल स्टार्क टी20 से रिटायर हो चुके हैं.” इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्शन पर भी सवाल खड़ा किया है. मैनेजमेंट ने स्टीव स्मिथ को पहले स्क्वॉड में शामिल नहीं किया और बाद में उनको श्रीलंका बुलाया गया लेकिन अंतिम मौके पर प्लेइंग 11 में जगह नहीं दिलाई.
ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया की टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बेहद ही खराब रहा है. टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में से केवल एक में ही जीत हासिल की है. टीम सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई है लेकिन टीम का विश्व कप में ओमान के खिलाफ मैच बाकी है. टीम 20 फरवरी को इस मैच में खेलने के लिए उतरेगी. साल 2021 में टीम ने खिताब जीता था. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो जिम्बाब्वे की टीम के नाम अब 5 अंक हो गए हैं और उसने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
ये भी पढ़िए- ताजा ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, टॉप 10 में इन 4 धाकड़ बल्लेबाजों ने जमाई धाक
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
15 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines