SA Captain Laura Wolvaardt Won Fans Heart: टीम इंडिया ने वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया. उन्होंने इसी के साथ इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इस पूरे टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार प्रदर्शन किया और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला रहीं. हारने के बावजूद लौरा ने अपने प्रदर्शन और मैच के बाद दिए बयान से फैंस का दिल छू लिया है.
वर्ल्ड कप 2025 में लौरा ने अपने प्रदर्शन से जीता फैंस का दिल
2025 के वुमेंस वर्ल्ड कप में लौरा वोल्वार्ड्ट सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं. उन्होंने 9 मैचों में 71.38 के औसत से 571 रन बनाए. लौरा ने टूर्नामेंट में इतिहास बना दिया और एलिसा हीली के बाद दूसरी खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने वुमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल और सेमीफाइनल, दोनों में शतक बनाया. 2022 में हीली ने ये कारनामा किया था और अब 2025 में लौरा ने कमाल कर दिया. उन्होंने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में अपने प्रदर्शन के दम पर जीत दिलाई और फाइनल में भी लौरा ने हार नहीं मानी. वो अंत तक टिकी रही और शतक लगाया. लौरा भले ही हार गईं लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया.
ये भी पढ़ें:- Womens World Cup जीतने के बाद टीम इंडिया पर बरसा ‘छप्परफाड़’ पैसा, BCCI और ICC से मिलेंगे इतने करोड़
वोल्वार्ड्ट ने वर्ल्ड कप फाइनल में हार पर क्या बोला?
फाइनल में हार के बाद लौरा वोल्वार्ड्ट का भावुक बयान सामने आया. इसी बीच उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ की और अपनी टीम की हार पर निराशा जताई. उन्होंने कहा, ‘मैं इस टीम के लिए इससे ज्यादा गर्व महसूस नहीं हो सकती. टीम इंडिया ने काफी अच्छा क्रिकेट खेला. ये निराशजनक चीज है कि हमारी हार हुई लेकिन हम एक ग्रुप के तौर पर इससे भविष्य के लिए काफी कुछ सीखने वाले हैं. हमने उन खराब मैचों को पीछे छोड़ने का बढ़िया काम किया. कुछ मैचों में हमने काफी अच्छा और कुछ में काफी बुरा प्रदर्शन किया. हालांकि, ज्यादातर चीजें बहुत बढ़िया साबित हुई.’
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
51 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines