---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Mumbai Indians से जुड़े तूफानी गेंदबाज, 155.7 kmph की रफ्तार से फेंक चुके हैं गेंद, कांपते थे बल्लेबाज

Lasith Malinga Mumbai Indians: श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की मुंबई इंडियंस (MI) में वापसी हो गई है। मलिंगा को आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह शेन बॉन्ड की जगह लेंगे। बॉन्ड पिछले 9 सीजन से इस पद पर काबिज थे। मलिंगा ने 2021 […]

---विज्ञापन---

Lasith Malinga Mumbai Indians: श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की मुंबई इंडियंस (MI) में वापसी हो गई है। मलिंगा को आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह शेन बॉन्ड की जगह लेंगे। बॉन्ड पिछले 9 सीजन से इस पद पर काबिज थे। मलिंगा ने 2021 में रिटायर होने के बाद 2022 में राजस्थान रॉयल्स में तेज गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया था। वह इस पद पर दो सीजन तक रहे।

MI के मेंटर के रूप में कर चुके हैं काम

इससे पहले मलिंगा 2018 में एमआई के मेंटर के रूप में काम कर चुके हैं। मुंबई के सपोर्ट स्टाफ के तौर पर मलिंगा का ये दूसरा कार्यकाल होगा। उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ खेलते हुए पांच खिताब भी जीते थे। इसमें 2013, 2015, 2017, 2019 के चार आईपीएल और 2011 में चैंपियंस लीग टी20 शामिल थी। मलिंगा के MI करियर की बात करें तो उन्होंने MI के लिए कुल 139 मैच खेले। इसमें उन्होंने 7.12 की इकॉनमी रेट से 195 विकेट लिए। इनमें से 170 विकेट आईपीएल में चटकाए।

---विज्ञापन---

2015 में शामिल हुए थे बॉन्ड 

वहीं बॉन्ड की बात करें तो वह 2015 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। उन्होंने रोहित शर्मा और महेला जयवर्धने के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 2017 से 2022 तक मुख्य कोच के रूप में काम किया। वह यूएई (ILT20), दक्षिण अफ्रीका (SA20) और यूएसए (मेजर लीग क्रिकेट) में लीग में भी भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि फिलहाल ये पता नहीं चला है कि बॉन्ड ILT20 में एमआई एमिरेट्स के मुख्य कोच के रूप में बने रहेंगे या नहीं।

एमएसके प्रसाद को सुपर जायंट्स ने बनाया स्ट्रेटेजिक कंसल्टेंट

दूसरी ओर भारत के पूर्व विकेटकीपर और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वह सुपर जाइंट्स फ्रेंचाइजी के साथ स्ट्रेटेजिक कंसल्टेंट की भूमिका निभाएंगे। सुपर जायंट्स आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स और साउथ अफ्रीका 20 में डरबन सुपर जाइंट्स की मालिक है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 19, 2023 07:01 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola