Lasith Malinga Son: श्रीलंका क्रिकेट टीम को आने वाले समय में एक और मलिंगा मिल सकता है। जी हां, वही एक्शन, वही माइंड और वही रफ्तार श्रीलंका टीम में दोबारा देखने को मिल सकती है। क्योंकि यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर खुद लसिथ मलिंगा अपने बेटे को क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं। उनके बेटे का नाम दुविन मलिंगा है, जो क्रिकेट में करियर बनाने के लिए पूरी मेहनत के साथ जुट गए हैं।
एमआई न्यूयॉर्क ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लसिथ मलिंगा के बेटे दुविन नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं। जब वह गेंद डाल रहे हैं तो उनका एक्शन पिता की तरह है। खास बात ये है कि दुविन अपने पापा से ही ट्रेनिंग ले रहे हैं। वीडियो में मलिंगा कहते हुए सुनाई देते हैं कि नेचुरल एक्शन, उसे गेंद को सीधा और तेज फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। अगर वह ये चीज समझ जाता है तभी उसे और चीजें सीखने को मिलेंगी।
खेल से जुडी खबरों के लिये यह क्लिक करे
मलिंगा के बेटे ने उड़ाई गिल्लियां
नेट प्रैक्टिस के दौरान दुविन ने एक शानदार गेंद डालते हुए मिडिल स्टंप को उड़ा दिया। इस पर मलिंगा भी खुशी से झूम उठते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि मलिंग अपने बेटे को परिपक्क करके श्रीलंका को नया मलिंगा दे सकते हैं।
फिलहाल क्या कर रहे हैं लासिथ मलिंगा
दरअसल, लसिथ मलिंगा इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब गेंदबाजी कोच की भूमिका में हैं। आईपीएल 2023 में मलिंगा ने राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी के लिए गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई थी। फिलहाल मलिंगा अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2023) में एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के लिए गेंदबाजी कोच के तौर पर जुड़े हुए हैं।
लासिथ मलिंगा का क्रिकेट करियर
लासिथ मलिंगा का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। वह 226 वनडे मैच में 338 विकेट हासिल कर चुके हैं। 84 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 107 विकेट हैं। खास बात ये है कि मलिंगा ने 30 टेस्ट मैचों में 101 विकेट चटकाए हैं। 84 टी20 में मालिंग के नाम 2 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।-
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
41 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines