इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इंग्लिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, काउंटी क्लब लंकाशायर ने उन्हें 2027 सीजन के लिए नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं देने का फैसला किया है. इसके साथ ही क्लब के लिए उनके खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं. 44 साल की उम्र में भी मैदान पर उतर रहे एंडरसन ने पिछले सीजन में अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बावजूद क्लब ने उनके साथ आगे बढ़ने का फैसला नहीं किया.
2001 में शुरू हुआ था काउंटी करियर
जेम्स एंडरसन ने साल 2001 में काउंटी क्रिकेट में अपना सफर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक अपनी गेंदबाजी से अलग पहचान बनाई. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 1193 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा, उन्होंने इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में 358 विकेट और टी20 क्रिकेट में 71 विकेट हासिल किए हैं. उनके आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने अलग-अलग प्रारूपों में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है.
डेली मेल स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एंडरसन अपने काउंटी करियर को आगे बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे थे. ऐसे में लंकाशायर का उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं देना उनके भविष्य को लेकर अहम घटनाक्रम माना जा रहा है.
लंकाशायर की कप्तानी करना चाहते थे एंडरसन
रिपोर्ट्स के अनुसार, एंडरसन अगले सीजन में लंकाशायर की कप्तानी करने के विकल्प पर भी विचार कर रहे थे. क्लब के लिए पिछला सीजन काफी खराब रहा था. टीम अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर रही, जो 1984 के बाद उसका सबसे खराब प्रदर्शन बताया जा रहा है.
इस निराशाजनक सीजन के बाद क्लब के प्रबंधन में भी बदलाव हुए. मुख्य कार्यकारी डेनियल गिडनी ने 14 साल बाद अपना पद छोड़ दिया, जबकि मार्क चिल्टन को क्रिकेट डायरेक्टर की जिम्मेदारी से हटा दिया गया. लंकाशायर ने आखिरी बार 2011 में काउंटी चैंपियनशिप का खिताब जीता था.
एंडरसन को उम्मीद रही होगी कि वह अगले सीजन में टीम को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकेंगे. लेकिन नए कॉन्ट्रैक्ट से इनकार के बाद अब लंकाशायर के साथ उनका भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है. फिलहाल, उनके संन्यास को लेकर कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है.
संबंधित खबरें
पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
2 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
3 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
3 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
3 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
4 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
4 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
5 hrs agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines