हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI की एक गलती से IPL को हो रहा करोड़ों का नुकसान, हर फ्रेंचाइजी को भी लग रहा 100 करोड़ का चूना!

IPL: क्रिकेट में सबसे बड़ी लीग आईपीएल को ही माना जाता है. इस लीग से बीसीसीआई करोड़ों की कमाई करती है. वहीं सभी फ्रेंचाइजी भी फायदे में नजर आ रही हैं. हालांकि उसके बाद भी दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई की एक गलती के कारण लीग को करोड़ों का नुकसान हो रहा है.

विज्ञापन
IPL 2026 All Captain

IPL: आईपीएल के एक सीजन से बीसीसीआई लगभग 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई करता है. क्रिकेट के बड़ी-बड़ी 2 से 3 लीग मिलाकर भी इतनी कमाई नहीं करती है. हालांकि उसके बाद भी आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी का मानना है कि हर सीजन में बीसीसीआई कम से 2400 करोड़ का नुकसान करा रही है. जिसके बारे में अब उन्होंने खुलकर बोर्ड को खरी खोटी सुनाई है. ललित मोदी आईपीएल 2026 के दौरान लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. 

बीसीसीआई के इस फैसले से खुश नहीं है ललित मोदी 

आईपीएल  में 2 नई टीमें बढ़ने पर भी मैचों की संख्या नहीं बढ़ी है. इस बारे में स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा, ‘हर मैच से होने वाली कमाई का 50 प्रतिशत बीसीसीआई को मिलता है और बाकी 50 प्रतिशत टीमों में बांट दिया जाता है. ऐसे में टीमें अब हर सीजन 20 मैचों की कमाई गंवा रही हैं. ये एक कॉन्ट्रैक्ट की जिम्मेदारी है कि टीमें जितनी फीस दे रही हैं, उसके बदले उन्हें होम एंड अवे मैच खेलने का मौका मिले.’ 

होम एंड अवे फॉर्मेट के बारे में बोलते हुए मोदी ने कहा, ‘आईपीएल की असली वैल्यू होम एंड अवे फॉर्मेट में ही छिपी है. अगर आपके कैलेंडर में मैचों के लिए जगह नहीं थी, तो आपको टीमों की संख्या नहीं बढ़ानी चाहिए थी. बात सीधी है कि हमने इस तरह से आईपीएल को नहीं बेचा था. क्या सभी टीमों ने इस बदलाव पर अपनी सहमति दी है? मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि उन्होंने ऐसा नहीं किया होगा.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, मिचेल स्टार्क इतने मैचों के लिए हुए बाहर 

बोर्ड को हो रहा है 2400 करोड़ का नुकसान 

टीमों की संख्या 10 होने के बाद आईपीएल में मैचों की गिनती 94 पहुंचनी चाहिए थी. जिसके बारे में ललित मोदी ने कहा, ‘अगर आज होम-एंड-अवे आधार पर 94 मैच होते और हर मैच की कीमत 118 करोड़ रुपये होती, तो सिर्फ मीडिया राइट्स से ही 2,400 करोड़ रुपये की एक्स्ट्रा कमाई होती. यानी BCCI के लिए 2,400 करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा रेवेन्यू होता. इसमें से 1,200 करोड़ रुपये 10 टीमों को मिलते, हर टीम को 120 करोड़ रुपये और टीमों की वैल्यू अपने आप ही बढ़ जाती.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बीच PSL गिरफ्तार हो सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर, कोर्ट ने जारी किया फरमान 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola