हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL Auction 2024: महज 17 की उम्र में जलवा बिखरने के लिए तैयार अफ्रीकी तेज गेंदबाज, सबसे युवा खिलाड़ी का लग चुका है टैग

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 की नीलामी में सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में क्वेना मफाका हिस्सा ले रहे हैं। उनकी मौजूदा उम्र महज 17 साल और 248 दिन है। मफाका लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
क्वेना मफाका जलवा बिखरने को तैयार! (Social Media)

IPL Auction 2024: क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ खिलाड़ियों के दिलों की भी धड़कने तेज हो गई हैं। वजह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों के लिए 19 दिसंबर को बोली लगने वाली है। आगामी नीलामी में अब गिनती के महज सात दिन शेष रह गए हैं। फैंस नीलामी प्रक्रिया से जुडी हर जानकारी को जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

इसी कड़ी में आज हम इस आर्टिकल की मदद से आगामी नीलामी में भाग लेने वाले सबसे युवा खिलाडी के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। फैंस यह जानने को बेहद बेताब है कि इस बार नीलामी में आने वाला सबसे युवा खिलाड़ी कौन है? अगर आपका भी यही सवाल है तो हम उसका जवाब लेकर आए हैं।

यह भी पढ़ें- Yuvraj Singh Turns 42 Years Old: युवराज अर्जुन से लेकर पद्मश्री पुरस्कार तक हो चुके हैं सम्मानित, ये रिकॉर्ड बनाते हैं खास

विज्ञापन

आईपीएल 2024 की नीलामी में हिस्सा लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के क्वेना मफाका (Kwena Maphaka) हैं। मफाका की मौजूदा उम्र महज 17 साल और 248 दिन है। मफाका लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं।

मफाका को अपनी टीम के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अबतक शिरकत करने का मौका नहीं मिला है. हालांकि, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में उम्दा गेंदबाजी करते हुए सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।

विज्ञापन

मफाका ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से घरेलू क्रिकेट में अबतक कुल सात मुकाबले खेले हैं। इसमें दो फर्स्ट क्लास और दो लिस्ट ए मुकाबले शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने पांच टी20 मैचों में भी शिरकत की है।

17 वर्षीय तेज गेंदबाज को खबर लिखे जाने तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट के चार पारियों में जहां 27.71 की औसत से सात, लिस्ट ए के दो पारियों में 41.66 की औसत से तीन और टी20 के पांच पारियों में 19.66 की औसत से छह सफलता मिली है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola