हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SL vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मेंडिस की आंधी, धुआंधार शतक ठोक बना दिए कई रिकॉर्ड

ODI World Cup 2023: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 8वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कुशल मेंडिस ने शानदार शतक जड़कर कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। 

विज्ञापन
कुशल मेंडिस।

ODI World Cup 2023: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों की आंधी ला दी है। श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने धुआंधार शतकीय पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मेंडिस ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जबरदस्त धुलाई करते हुए सिर्फ 77 गेदों में 122 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 65 गेंदों में शतक जड़ दिया।

हसन अली के शिकार हुए मेंडिस

श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लंका ने पहला विकेट जल्दि ही गंवा दिया, इसके बाद ऐसा लगा कि लंका की टीम पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने बौने साबित होगी। लेकिन फिर बल्लेबाजी करने आए कुसल मेंडिस, जिन्होंने रनों की आंधी ला दी। मेंडिस ने सिर्फ 65 गेंदों में शतक जड़कर विश्व कप में लंका की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपनी 122 रनों की पारी में 14 चौके और 6 छक्के भी लगाए हैं। उनकी पारी को देख लंका के फैंस खुशी से झूमने लगे। ऐसा लग रहा था कि मेंडिस आज लंबी पारी खेलने वाले हैं, लेकिन वह हसन अली के शिकार हो गए।

ये भी पढ़ें:- Shubman Gill पर नया अपडेट, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola