---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

रोहित, रिजवान और डिकॉक को छोड़िए जनाब, वर्ल्ड कप में सबका बाप साबित हो रहा है श्रीलंकाई बैटर

WC 2023 में रोहित सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर स्थित हैं। पहले स्थान पर कौन सा खिलाड़ी है? उसका नाम जानकर हैरान हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। क्रिकेट प्रेमियों को इस बार मैदान में जमकर छक्के-चौके देखने को मिल रहे हैं। भारतीय कैप्टन रोहित शर्मा इस बार कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली। इस बीच उनके बल्ले से छह गगनचुंबी छक्के निकले।

रोहित शर्मा ही नहीं जारी टूर्नामेंट में पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और अफ्रीकी स्टार विकेटकीपर खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक भी जमकर छक्के-चौके लगा रहे हैं। लेकिन एक ऐसा बल्लेबाज भी है जो इन खिलाड़ियों से ज्यादा खतरनाक नजर आ रहा है। यह कोई और नहीं श्रीलंकाई बैटर कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) हैं।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023: इंग्लैंड के साथ उलटफेर भारत को दिलाएगा Trophy! यकीन नहीं है तो देखें 2011 का इतिहास

मेंडिस ने जारी टूर्नामेंट में खबर लिखे जाने तक 14 छक्के लगाए हैं और सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में टॉप पर हैं। उनके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। ‘हिटमैन’ शर्मा 11 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। तीसरे स्थान पर क्विंटन डी कॉक का नाम आता है। डी कॉक के बल्ले से आठ छक्के निकले हैं।

---विज्ञापन---

वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 3 बल्लेबाज:

कुसल मेंडिस – 14 छक्के – श्रीलंका
रोहित शर्मा – 11 छक्के – भारत
क्विंटन डी कॉक – 8 छक्के – दक्षिण अफ्रीका

वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान फिलहाल टॉप पर चल रहे हैं। उनके बल्ले से तीन पारियों में 248 रन निकले हैं। उनके बाद कीवी खिलाड़ी डेवोन कॉनवे का नाम आता है। कॉनवे ने तीन पारियों में 229 रन बनाए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम तीसरे स्थान पर आता है। शर्मा के बल्ले से तीन पारियों में 217 रन निकले हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 16, 2023 03:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola