Kusal Mendis Most Ducks: श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान से मिले 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए. टीम को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन बीच के ओवरों में श्रीलंका की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई और दोबारा संभल ही नहीं सकी. पहले विकेट के लिए पाथुम निसंका और कामिल मिशारा ने 85 रन जोड़े.
हालांकि, इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजों में आउट होने की होड़ से लग गई. नंबर तीन पर उतरे कुशल मेंडिस ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया और वह बिना खाता खोले चलते बने. मेंडिस इंटरनेशल क्रिकेट में 37वीं बार डक पर आउट हुए और उन्होंने इस मामले में जसप्रीत बुमराह तक को अब पीछे छोड़ दिया है.
कुशल मेंडिस के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में कुशल मेंडिस के डेब्यू करने के बाद सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज भी वह खुद ही रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में उन्होंने ना चाहते हुए भी अपना नाम इस शर्मनाक लिस्ट में दर्ज करा लिया. तीनों फॉर्मेट को मिलकर मेंडिस 37वीं बार जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौटे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम है, जो 36 बार डक पर आउट हुए हैं. वहीं, जॉनी बेयरस्टो 31 और कगिसो रबाडा 28 बार डक पर आउट हुए हैं.
बल्लेबाजों ने किया निराश
श्रीलंका की ओर से पारी का आगाज करने उतरे पाथुम निसंका और कामिल मिशारा ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े. हालांकि, निसंका अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 29 रन बनाकर आउट हुए. यही कहानी कामिल की भी रही और वह 38 रन बनाने के बाद हैरिस रऊफ का शिकार बने.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: गुजरात टाइटंस की टीम 3 स्टार खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, टीम में नहीं होगा ज्यादा बदलाव
मेंडिस को रऊफ ने बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई. सदीरा समरविक्रमा भी 39 रन बनाने के बाद चलते बने, तो कप्तान चरिथ असलंका के बल्ले से 32 रन आए. अंतिम ओवरों में वानिंदु हसरंगा ने हारी हुई बाजी को पलटने का प्रयास तो बहुत किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके.
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
14 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
25 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines