नई दिल्ली: रोहित शर्मा अपने साले कुणाल सजदेह की शादी के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे नहीं खेल पाएंगे। हाल ही में रोहित की पत्नी रितिका ने कल हुई हल्दी और संगीत समारोह की तस्वीरें शेयर कीं। रोहित कैजुअल लुक में थे, जबकि ऋतिका ने पीले रंग के गाउन पहनी थी। वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले यह पता चला कि रोहित पारिवारिक कार्यक्रम के कारण मुंबई में पहला वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे। कुणाल का शादी समारोह 16 और 17 मार्च को होगा। इसके बाद कप्तान दूसरे वनडे से पहले वापस आ जाएंगे।
कौन हैं कुणाल सजदेह
ऋतिका सजदेह के भाई और क्रिकेटर रोहित शर्मा के साले हैं। वह वर्तमान में मैनचेस्टर, में डेलॉइट्स स्पोर्ट्स बिजनेस ग्रुप में स्पोर्ट्स एक्टिवटी मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नेक्सस कंसल्टिंग ग्रुप- रोटमैन में काम कर चुके हैं। कुणाल ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई, महाराष्ट्र में द कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से की और बाद में एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से ग्रेजुएशन की। वह एचआर कॉलेज में अपने कॉलेज के दिनों में स्पोर्ट्स काउंसिल के मेंबर थे।
और पढ़िए –LLC Masters 2023: क्रिस गेल की बीच मैदान पर मस्ती, करने लगे डांस, देखें video
हार्दिक पांड्या होंगे कप्तान
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टीम की कमान संभालेंगे। आईपीएल 2022 सीजन में गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने और टी20 में भारत का नेतृत्व करने के बाद पांड्या के पास अब वनडे में कप्तानी की साख दिखाने का सुनहरा मौका है। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि उन्हें 50 ओवर के विश्व कप 2023 के बाद रोहित से कप्तानी संभालनी चाहिए।
गावस्कर ने कहा- वह एक प्रभावशाली कप्तान रहे हैं। मैं गुजरात टाइटंस के लिए टी20 स्तर पर और जब वह टी20 टीम की कप्तानी कर रहा है तब से उसकी कप्तानी से बहुत प्रभावित हूं। मेरा मानना है कि अगर वह मुंबई में पहला मैच जीत जाता है, तो 2023 में विश्व कप खत्म होने के बाद आप उस पर लगभग भारतीय कप्तान की मुहर लगा सकते हैं।’ रोहित संभवतः विश्व कप 2023 तक एकदिवसीय टीम के कप्तान होंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
29 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
39 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
40 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
55 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines