---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

कुलदीप को स्पिनर नहीं जनाब तेज गेंदबाज कहिए अब! अपनी तेजी से शतकवीर खिलाड़ी को किया चोटिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ कुलदीप आज थोड़े महंगे नजर आए। हालांकि, टीम के लिए उन्होंने दो सफलता प्राप्त की. इस बीच उन्होंने कुछ तेज गेंदे भी डाली।

---खबर नीचे जारी है---

ODI World Cup 2023. भारत और न्यूजीलैंड बीच मुकाबला शुरू हो गया है। मैच के दौरान भारतीय ‘चाइनामैन’ स्पिनर कुलदीप यादव थोड़े महंगे नजर आए। हालांकि, टीम के लिए वह दो सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे। मैच के दौरान कुलदीप थोड़े आक्रामक भी नजर आ आए। इस दौरान उन्होंने कुछ तेज गेंदे भी डाली। जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

कुलदीप के तेजी से चौकें मिचेल:

कैप्टन रोहित शर्मा ने पारी का 34वां ओवर कुलदीप यादव के हाथ में थमाया। कुलदीप को मैच के दौरान अक्सर 100 kmph के आस-पास गेंदबाजी करते हुए देखा जाता है। लेकिन इस ओवर की चौथी गेंद उन्होंने करीब 114 kmph की रफ्तार से डाली। इस दौरान बल्लेबाजी कर डेरिल मिचेल भी एक पल के लिए चौंक गए। मिचेल कुलदीप की इस गेंद पर केवल चौंके ही नहीं बल्कि चोटिल भी गए।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने रचा इतिहास, हाशिम अमला और बाबर जैसे धुरंधरों को छोड़ा पीछा, खास मामले में बने नंबर-1

मैच के दौरान का कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मिचेल, कुलदीप की गेंद पर चोटिल होने के बाद अपने हाथ को सहलाते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय स्पिनर की इस गेंद पर केवल मिचेल ही हैरान नजर नहीं आए, बल्कि मैदान में उपस्थित भारतीय खिलाड़ी भी भौचक्के दिखे।

---खबर नीचे जारी है---

मिचेल ने जड़ा शतक, कुलदीप ने चटकाए दो विकेट:

मैच के दौरान डेरिल मिचेल अपनी टीम के लिए शतक जड़ने में कामयाब रहे। उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 127 गेंदों का सामना किया। इस बीच वह 102.36 की स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके एवं पांच छक्के निकले।

वहीं भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आज अपने 10 ओवरों के कोटे में 7.30 की इकोनॉमी से 73 रन खर्च किए। इस बीच उन्हें दो सफलता हाथ लगी। यादव के शिकार विपक्षी टीम के कैप्टन टॉम लैथम सहित ग्लेन फिलिप्स बने।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Oct 22, 2023 06:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola