IND vs PAK: स्टेज सज चुका है। इंतजार की घड़ियां बस खत्म होने को है। एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज रात खेला जाना है। एक तरफ यूएई को सिर्फ 27 गेंदों में रौंदने वाली टीम इंडिया है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान। इतिहास गवाह है कि जब यह दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरती है, तो रोमांच की सीमाएं पार हो जाती हैं। इस बार भी कहानी कुछ अलग नहीं होने वाली है।
एशिया कप में टीम इंडिया पड़ोसी मुल्क पर पूरी तरह से हावी रही है, जिसकी गवाही आंकड़े चीख-चीखकर देते हैं। दुबई में आज की रात फिर पाकिस्तान टीम का फिर बुरा हश्र होने वाला है। भारतीय खेमे के सिर्फ 2 खिलाड़ी ही पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे।
इन 2 प्लेयर्स के आगे घुटने टेकेगा पाकिस्तान!
दरअसल, हम बात कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी की कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में वरुण दुनियाभर के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं। पिछले पांच टी-20 इंटनरेशनल मैचों में वरुण ने 12 विकेट अपनी झोली में डाले हैं, जिसमें एक फाइव विकेट हॉल भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: इस खिलाड़ी को बाहर रखकर टीम इंडिया कर रही ‘गलती’, IND vs PAK मैच से पहले भड़के R Ashwin
वरुण अकेले दम पर पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर का सफाया करने का दमखम रखते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वरुण सभी टीमों के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे थे। वरुण ने यूएई की धरती पर ही खेलते हुए 3 मैचों में 9 विकेट चटकाए थे।
कुलदीप बनेंगे बड़ा खतरा
वरुण से भी ज्यादा बड़ा खतरा पाकिस्तान के लिए कुलदीप यादव होंगे। यूएई के खिलाफ खेले गए पहले ही मैच में कुलदीप ने चार विकेट निकाले थे। चाइनामैन गेंदबाज का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा ही कमाल का रहा है। टी-20 में तो कुलदीप को पाकिस्तान के खिलाफ अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिल सका है, लेकिन 7 वनडे मैचों में उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं। उनका बॉलिंग औसत 14 और इकोनॉमी सिर्फ 3.88 का रहा है।
भारतीय टीम के लिहाज से अच्छी खबर यह है कि कुलदीप टूर्नामेंट का आगाज होते ही रंग में लौट भी चुके हैं। अब अगर वरुण और कुलदीप की जोड़ी का जादू चला, तो पाकिस्तान के बल्लेबाजों को दुबई में एक-एक रन के लिए तरसना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Asia Cup में पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर गौतम ने तोड़ी चुप्पी, टीम इंडिया को दे दिया ‘गंभीर’ संदेश
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
14 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
35 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
46 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
50 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines