हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 Final: जोस बटलर का शिकार कर क्रुणाल पांड्या ने दिखाए तेवर, लेकिन जीत लिया सचिन का दिल

Sachin Tendulkar Praised Krunal Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में क्रुणाल पांड्या ने जिस तरह जोस बटलर को चकमा देते हुए आउट किया है, उसके मुरीद खुद सचिन तेंदुलकर हो गए हैं. हालांकि बटलर को पवेलियन भेजते हुए आरसीबी ऑलराउंडर ने अग्रेसिव सेलिब्रेशन किया.

विज्ञापन
Krunal Pandya Jos Buttler

Krunal Pandya Dismissed Jos Buttler In IPL 2026 Final: आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर का कीमती विकेट हासिल किया. इस बाएं हाथ के स्पिनर ने बटलर को अपनी फिरकी में फंसाया, जिसके बाद विकेटकीपर जितेश शर्मा ने पलक झपकते ही बेल्स गिराकर उन्हें 23 गेंदों में 19 रन पर आउट कर दिया, जिससे उनकी पारी का अंत हो गया.

कब हुआ ये वाक्या?

ये विकेट जीटी की बल्लेबाजी के दौरान 12वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा. बटलर क्रीज से आगे बढ़कर शॉट खेलने आए, लेकिन क्रुणाल पांड्या ने उन्हें वाइड यॉर्कर से चकमा दे दिया, जिसके बाद जितेश ने स्टंप्स के पीछे से उन्हें आउट करने की औपचारिकता पूरी कर दी. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज के पास क्रीज के अंदर वापस लौटने का कोई मौका नहीं था. ये विकेट मिलने के बाद क्रुणाल खुशी से जोर से गरजे, और जबरदस्त तेवर दिखाए.

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- IPL 2026 Final: जोश हेजलवुड ने शुभमन गिल के मंसूबे पर फेरा पानी, वैभव सूर्यवंशी की हो गई चांदी

विज्ञापन

सचिन ने बांधे तारीफों के पुल

बटलर के आउट होने के कुछ ही देर बाद भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर क्रुणाल की सूझबूझ और गेंदबाजी की तारीफ की. मास्टर ब्लास्टर ने लिखा, ‘क्रुणाल पांड्या की क्या जबरदस्त गेंद थी! उन्होंने गेंद फेंकने से ठीक पहले तक बल्लेबाज के पैरों की मूवमेंट पर नजर रखी और फिर एक बेहतरीन गेंद फेंककर उसे पवेलियन वापस भेज दिया.’ क्रिकेट के लीविंग लेजेंड की ये तारीफ, क्रुणाल की बॉलिंग क्वालिटी और इस सीज़न के सबसे बड़े मैच में दबाव के बावजूद उनकी शानदार सूझबूझ को बयां करती है.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Final: भुवनेश्वर कुमार के बाउंसर में फंसे साई सुदर्शन, Video में देखें कैसे चकमा खा गए GT के ओपनर

विज्ञापन

RCB के खिलाफ बटलर का फ्लॉप शो

जोस बटलर 2026 के पूरे सीजन में आरसीबी के खिलाफ कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 25 रन (16 गेंद), 39 रन (19 गेंद), 29 रन (11 गेंद) और फाइनल में 19 रन (23 गेंद)बनाए. इसके बावजूद, उन्होंने 17 मैचों में 526 रन बनाकर इस सीजन को खत्म किया, जिसमें 4अर्धशतक भी शामिल थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola