हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रसेल-अय्यर को भी KKR कर सकती है रिलीज, पूर्व खिलाड़ी ने बताया कौन होगा रिटेन 

Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2025 में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही प्लेऑफ तक का भी सफर तय नहीं कर सकी. स्टार खिलाड़ियों ने पिछले सीजन बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही केकेआर की टीम अब बदलाव करने की तैयारी कर रही है. ऐसे में फ्रेंचाइजी 4 स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

विज्ञापन
Kolkata Knight Riders

Kolkata Knight Riders: 3 बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने IPL 2025 में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही टीम के स्टार खिलाड़ियों पर बड़े सवाल भी खड़े हुए थे. आईपीएल 2026 के लिए अब टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. जिसके कारण ही शाहरुख खान की टीम स्टार खिलाड़ियों को भी बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि फ्रेंचाइजी 4 स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. 

रसेल-अय्यर से आगे बढ़ सकती है केकेआर 

स्टार स्पोर्ट्स के बात करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कोलकाता नाइट राइडर्स के 5 स्टार खिलाड़ियों पर भविष्यवाणी की है. फिंच का मानना है कि केकेआर वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर सकता है. वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने पिछले सीजन 23.75 करोड़ रुपये खर्च करके अपने साथ जोड़ा था. अय्यर ने हालांकि इस सीजन में गेंद और बल्ले दोनों के साथ निराश किया था. 

दूसरे स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल से भी फ्रेंचाइजी अब आगे बढ़ सकती है. रसेल को ऑक्शन से पहले ही केकेआर ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. केकेआर के दिग्गज रसेल ने भी पिछले सीजन गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही निराश किया है. हालांकि फिंच का मानना है कि स्पेंसर जॉनसन को रिटेन किया जा सकता है. जॉनसन को सिर्फ 2.80 करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा था. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिल्ली में हुए बम धमाके से रद्द होगा ये बड़ा मुकाबला? खिलाड़ियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

मनीष पांडे को भी रिलीज कर सकती है फ्रेंचाइजी 

आरोन फिंच का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को भी फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है. डी कॉक को केकेआर ने 3.60 करोड़ रुपये की बोली लगाकर मेगा ऑक्शन में खरीदा था. क्विंटन डी कॉक ने पिछले सीजन बल्ले के साथ निराश किया था. इसके अलावा स्टार खिलाड़ी मनीष पांडे को भी फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है. मनीष पांडे को 75 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में खरीदा था. इन सभी खिलाड़ियों ने पिछले सीजन निराश किया था. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी अब आगे बढ़ने का फैसला कर सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चैंपियन RCB की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज! लिस्ट में हैरान करने वाले नाम भी शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola