India vs South Africa, 3rd ODI Match 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज सफलतापूर्वक समाप्त हो गई है। भारतीय टीम इतिहास रचते हुए दूसरी बार अफ्रीकी सरजमीं पर वनडे सीरीज अपने नाम करने में कामयाब हुई है। ऐतिहासिक जीत का असर भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल के चेहरे पर भी साफतौर पर देखा गया।
मैच के बाद 31 वर्षीय कप्तान ने कहा कि वर्ल्ड कप के बाद मैदान में वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है। राहुल वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने टूर्नामेंट में ब्लू टीम के लिए कुल 11 मैच खेले। इस बीच उनके बल्ले से 10 पारियों में 75.33 की औसत से 452 रन निकले थे। राहुल वर्ल्ड कप में एक शतक और दो अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए थे।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराया, सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर रचा इतिहास
वहीं आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन के उम्दा शतक पर उन्होंने बात करते हुए कहा कि आईपीएल में संजू का प्रदर्शन शानदार था, दुर्भाग्य से उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में ऊपरी क्रम में मौके नहीं मिल पा रहे थे। देखकर काफी अच्छा लगा कि उन्होंने अहम मुकाबले में शतक जड़ा है।
मैच से पहले खिलाड़ियों के साथ हुई बातचीत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने लड़कों से बस यही कहा था कि मैदान में वह अपने खेल को इन्जॉय करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। बाकि सारी टेंशन छोड़ दें। मैच से पहले सभी खिलाड़ियों की भूमिकाएं हमने स्पष्ट कर दी थी, जिससे उन्हें कोई कन्फ्यूजन ना हो और वह मैदान में अपना 100 प्रतिशत प्रदर्शन दे सकें।
संजू ने जमाया शतक:
संजू सैमसन बीते कल बेहद शानदार लय में नजर आए। उन्होंने ब्लू टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 114 गेंदों का सामना किया। इस बीच 94.73 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके एवं तीन छक्के निकले। आखिरी मुकाबले में उम्दा शतकीय पारी के लिए संजू को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया है।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
5 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines