Team India ODI Captain: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर 2025 से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो जाएगी. दोनों टीमों के बीच कोलकाता में हुए पहले टेस्ट में शुभमन गिल को गर्दन में दर्द महसूस हुआ. इसी वजह से वो पहली पारी में रिटायर हो गए. इसके बाद वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने भी नहीं आए. चोट के कारण गिल दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल रहे हैं और अब खबर आ रही है कि वो वनडे सीरीज भी मिस कर सकते हैं. सवाल ये है कि गिल नहीं खेलेंगे, तो टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा. अब इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.
चोटिल गिल की जगह कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?
ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही शुभमन गिल वनडे में टीम इंडिया के कप्तान के रूप में नजर आ रहे थे. भविष्य को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा की जगह गिल को जिम्मेदारी दी गई. अब गिल चोटिल हैं और फैंस मानकर चल रहे हैं कि रोहित शर्मा दोबारा कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. गिल जब भी फिट होंगे, तो वो फिर से टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं. हालांकि, भारतीय सिलेक्टर्स का प्लान थोड़ा अलग नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. उन्होंने पहले भी कप्तान के तौर पर अच्छा काम किया है और उन्हें ही बड़ा मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: लो आ गई डेट, इस दिन होगा इंडिया के वनडे और T20 टीम का ऐलान! पूरी हो गई सारी तैयारी
टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर क्या-क्या अपडेट हैं?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के चुनाव पर सभी की नजर है. नीचे कुछ अपडेट दिए गए हैं:
- शुभमन गिल वनडे सीरीज मिस कर सकते हैं.
- हार्दिक पांड्या फिट हैं और उनकी वापसी हो सकती है.
- केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे.
- श्रेयस अय्यर चोटिल होने के चलते वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं.
- रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे.
- तिलक वर्मा या ऋषभ पंत नंबर 4 पर खेल सकते हैं.
- कुलदीप यादव शादी के चलते वनडे सीरीज मिस कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले कप्तान बने संजू सैमसन, बड़े टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines