KL Rahul IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर हुई कैरेबियाई टीम ने जीत के लिए अब भारत के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा है. दूसरी इनिंग में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 390 रन बनाकर ऑलआउट हुई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट चुके हैं.
यशस्वी के जोड़ीदार केएल राहुल अभी क्रीज पर डटे हुए हैं, लेकिन बीच मैदान वह बैटिंग करते हुए चोटिल हो गए. दरअसल, गेंद राहुल के गलत हिस्से में आकर लगी, जिसके चलते वह बुरी तरह से छटपटाते हुए नजर आए.
गलत जगह लगी राहुल के गेंद
भारतीय पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल ने जोरदार चौका जमाया. जेडन सील्स के हाथ से ओवर की तीसरी गेंद निकली, जो राहुल के दोनों पैरों के बीच में आकर लगी. बॉल लगने के साथ ही राहुल बुरी तरह से छटपटा उठे और उनके हाथ से बल्ला तक छूट गया. राहुल ने तुरंत हेलमेट उतारा और वह बीच ग्राउंड में ही बैठ गए. भारतीय बल्लेबाज की हालत देखकर फिजियो को मैदान पर आना पड़ा.
काफी देर तक चले इलाज के बाद राहुल दोबारा बैटिंग करने के लिए रेडी हुए. यशस्वी जायसवाल दूसरी इनिंग में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने. यशस्वी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आसान सा कैच देकर चलते बने.
ये भी पढ़ें:-ऑस्ट्रेलिया से निपटने के लिए अकेले काफी हैं रोहित-विराट, आंकड़े देख विरोधियों की फटी नींद!
होप-कैंपबेल ने ठोका शतक
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार बैटिंग की. ओपनिंग बैटर जॉन कैंपबेल ने 199 गेंदों का सामना करते हुए 115 रन जड़े. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 12 चौके और तीन सिक्स जमाए. वहीं, अनुभवी बल्लेबाज शाई होप ने भी 103 रनों की लाजवाब पारी खेली. होप ने 12 चौके और 2 गगनचुंबी सिक्स जमाए.
ये भी पढ़ें:-14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा तोहफा, रणजी ट्रॉफी में बनाए गए उपकप्तान
जस्टिन ग्रीव्स ने भी अर्धशतक जमाया, जिसके चलते कैरेबियाई टीम दूसरी पारी में 390 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही. पहली पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 248 रन बनाकर ढेर हो गई थी, जिसके चलते टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था.
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
50 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines