IND vs BAN: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। एडिलेड में खेले जा रहे इस मैच में केएल राहुल ने तूफानी फिफ्टी लगाई और बाद में आउट हो गए। केएल राहुल ने सिर्फ 32 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन ठोक दिए। 156.25 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले राहुल को शाकिब अल हसन ने मुस्ताफिजुर के हाथों कैच आउट कराया।
दरअसल, बांग्लादेश के लिए पारी का 9वां ओवर शोरफुल लेकर आए थे। उन्होंने गुड लेंथ की बॉल फेंकी, जिस पर राहुल ने long on के ऊपर से पॉवरफुल छक्का ठोक दिया। इस छक्के को देख विराट कोहली भी हैरान रह गए। विराट पहले तो चौंका फिर गेंद को निहारते रह गए। इसके बाद उनके चेहरे पर खूबसूरत मुस्कान आई और उन्होंने केएल राहुल का हौसला भी अफजाई किया।
अभी पढ़ें – IND vs BAN Live Update: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू, नजमुल शान्तो और लिटन दास क्रीज पर मौजूद
खबर लिखे जाने तक 10 ओव के बाद टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट हो गएथ। फिलहाल विराट कोहली 26 और सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर नाबाद हैं।
https://twitter.com/ishantraj51/status/1587729610451849216?s=20&t=sz_IeJyApCIR8CvR1GMb_w
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs BAN Live Update: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू, नजमुल शान्तो और लिटन दास क्रीज पर मौजूद
ये हैं दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत– केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), आर अश्विन, मो. शमी, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।
बांग्लादेश– नजमुल होसैन, लिटन दास, शाकिब अल हसन, अफीफ होसैन, नूरुल हसन, मोसदेक होसैन, यासिर अली, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद और शरीफुल इस्लाम।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
5 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
56 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines