KL Rahul has an amazing coincidence with 7: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जहां ब्लू टीम के अन्य बल्लेबाज अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने रन के लिए जूझते हुए नजर आए। वहीं छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और 105 गेंद में नाबाद 70 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले।
राहुल का ‘सात’ अंक के साथ गजब का है संयोग:
केएल राहुल का क्रिकेट के साथ गजब का संयोग है। उन्होंने देश के लिए अबतक कुल 47 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। 47 के आखिर में भी सात आता है। इसके अलावा वह टेस्ट फॉर्मेट में अबतक कुल सात बार ‘शून्य’ के स्कोर पर आउट हुए हैं। यही नहीं वह सात बार दो और सात ही बार 10 रन पर भी आउट हुए हैं। खास बात तो यह है कि टेस्ट क्रिकेट में राहुल के बल्ले से अबतक कुल सात शतक भी निकले हैं।
यह भी पढ़ें- VIDEO: कप्तानी जाने के बावजूद नहीं सुधर रहा बाबर आजम का प्रदर्शन, लॉलीपॉप गेंद पर हुए क्लीन बोल्ड
राहुल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
केएल राहुल ने इंटरनेशनल लेवल पर अबतक कुल 195 मुकाबलों में शिरकत की है। इस दौरान उनके बल्ले से 220 पारियों में 7797 रन निकले हैं। राहुल के नाम टेस्ट क्रिकेट की 82 पारियों में 34.33 की औसत से 2712, वनडे की 70 पारियों में 50.36 की औसत से 2820 और टी20 की 68 पारियों में 37.75 की औसत से 2265 रन दर्ज है।
राहुल का आईपीएल करियर:
बात करें राहुल के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित लीग में अबतक 118 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 109 पारियों में 46.78 की औसत से 4163 रन निकले हैं। आईपीएल में उनके नाम चार शतक और 33 अर्धशतक दर्ज है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines