India vs South Africa, 3rd ODI Match 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (21 दिसंबर) पार्ल में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी, उसका प्रतिष्ठित सीरीज पर कब्जा होगा। मैच के दौरान लोगों की नजर भारतीय कप्तान केएल राहुल के ऊपर भी टिकी रहेगी। उनकी अगुवाई में अगर आज ब्लू टीम को जीत मिलती है तो वह भारतीय टीम के लिए खास बन जाएंगे।
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी जमीं पर वनडे सीरीज जीतना भारतीय टीम के लिए हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है। क्रिकेट के इतिहास में ब्लू टीम अबतक केवल एक बार अफ्रीकी टीम के खिलाफ उनकी जमीं पर वनडे सीरीज जीत पाई है। ब्लू टीम को यह जीत विराट कोहली की अगुवाई में साल 2017-18 में मिली थी। इस दौरान टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह मैचों की सीरीज को 5-1 से अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA, 3rd ODI Dream11: खिताबी जंग में जानें कौन से 11 खिलाड़ी कर देंगे आपको मालामाल!
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी मौजूदा वनडे सीरीज में अगर आज केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो वह भी विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। फिलहाल भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 के साथ बराबरी पर है।
राहुल ने 11 वनडे मुकाबलों में की है कप्तानी:
केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए साल 2022 से खबर लिखे जाने तक 11 वनडे मुकाबलों में कप्तानी की है। इस दौरान ब्लू टीम को सात मैचों में जीत मिली है, जबकि चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। राहुल की अगुवाई में टीम का विनिंग परसेंटेज 63.63 है।
संबंधित खबरें
गंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
45 mins agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
1 hr agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
9 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
9 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
9 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
10 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
10 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
11 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines