हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2027 में अक्षर पटेल नहीं ये दिग्गज करेगा दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी! नई रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Delhi Capitals New Captain: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई बड़े बदलाव होते नजर आ सकते हैं. दिल्ली की टीम अपने कप्तान को बदलने के मूड में भी नजर आ रही है. ऐसे में किस दिग्गज खिलाड़ी का नाम सबसे टॉप पर चल रहा है. आइए आपको भी बताते हैं

विज्ञापन
AI Generated Image

Delhi Capitals New Captain: दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए आईपीएल 2026 का सीजन कुछ खास नहीं रहा. टीम ने अक्षर पटेल की कप्तानी में खेले 14 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल की तो वहीं 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. टीम सीजन खत्म होने पर छठे नंबर पर रही. इससे पहले आईपीएल 2025 में भी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी. ऐसे में मैनेजेंट आईपीएल के नए सीजन से पहले बड़े बदलाव की तरफ देख रहा है. सामने आ रही रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अक्षर पटेल को अब कप्तानी से हटाया जा सकता है और उनकी जगह एक भारतीय दिग्गज खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी जा सकती है. आइए आपको भी बताते हैं इस पूरी रिपोर्ट के बारे में….

राहुल को मिलेगी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से आ रही रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. वो फिलहाल कप्तानी की रेस में टॉप पर हैं. आईपीएल 2025 के पहले हुए मेगा ऑक्शन में टीम ने उनको 14 करोड़ में खरीदा था लेकिन तब उन्होंने कप्तानी लेने से मना कर दिया था और मैनेजमेंट को मजबूरन अक्षर पटेल को कप्तान बनाना पड़ा था.

राहुल का धमाकेदार प्रदर्शन

केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए 2 सीजन खेले हैं, जिसमें उन्होंने 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 174 की स्ट्राइक रेट से 593 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े. आईपीएल में राहुल लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी कर चुके हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने 2 बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी. ऐसे में दिल्ली की टीम को भी नई बुलंदियों पर पहुंचा सकते हैं. 

विज्ञापन

इसी के साथ ऋषभ पंत भी लखनऊ सुपरजायंट्स का साथ छोड़ दिल्ली की टीम में वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं. ऐसा अगर होता है तो वो भी कप्तानी के दावेदार होंगे. देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की टीम किसे ये अहम जिम्मेदारी सौंपती है.

ये भी पढ़िए- IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत बदलेंगे अपनी टीम! लखनऊ सुपरजायंट्स नहीं इस फ्रेंचाइजी के लिए मचा सकते हैं धमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola