नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल की जांघ की सफल सर्जरी हुई है। इसी के साथ उनकी मैदान पर वापसी की राह भी शुरू हो गई है। केएल राहुल ने मंगलवार को एक ट्वीट के माध्यम से अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट जारी किया। उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों और डॉक्टरों को भी धन्यवाद दिया और जल्द से जल्द मैदान पर वापस आने का वादा किया।
केएल राहुल ने दिया ये अपडेट
केएल राहुल द्वारा किए गए ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ‘ नमस्कार साथियों मेरी अभी-अभी सर्जरी हुई है, जो कि सफल रही है। डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कि मैं आराम से था और सब कुछ सुचारू रूप से चला। मैं आधिकारिक तौर पर अब ठीक होने की राह पर हूं।” मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने और मैदान पर वापस आने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’ केएल राहुल के इस ट्वीट से ये साफ है कि वे जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में पूरे किए 3000 रन, इस खास क्लब में बनाई जगह
ऐसे चोटिल हुए थे केएल राहुल
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। बेंगलुरु की पारी में दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर फील्डिंग के दौरान राहुल के पैर में खिंचाव महसूस हुआ। वह गेंद के पीछे दौड़ते हुए रुक गए। इस चोट के बाद वे दर्द में कराहते दिखे और फिर टीम के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। वे दूसरी पारी में भी अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने आए लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। वे इसमें ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। इसके चलते वे आईपीएल के शेष मैच और डब्ल्यूटीसी फाइनल से भी बाहर हो गए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
45 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines