हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव समेत खेल जगत ने इस खास अंदाज में दी कपल को बधाई

विज्ञापन
KL Rahul Athiya Shetty Wedding Virat Kohli

KL Rahul Athiya Shetty Wedding:भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। चार साल से इन दोनों के रोमांस के चर्च हर जगह थे और लंबे समय से इनकी शादी के कयास लगाए जा रहे थे जो कि आखिरकार संपन्न हो गई। इन दोनों की शादी के बाद सोशल मीडिया पर नए कपल को बधाई देने का दौर शुरू हो गया और भारतीय टीम के कई सितारों ने अपने साथी को खास अंदाज में बधाई दी।

KL Rahul और Athiya Shetty को इस अंदाज में दी गई बधाई

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के संपन्न होने का ऐलान खुद अथिया के पिता और बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने किया। उनके ऐलान के बाद केएल ने अथिया के लिए ट्विटर पर एक पोस्ट भी लिखा। इस पर विराट कोहली, सानिया मिर्जा समेत कई खिलाड़ियों ने रिएक्ट किया। कोहली ने इंस्टाग्राम पर रिप्लाई करते हुए बधाई लिखा और उनसे आगे दिल भी बनाए। वहीं इसके अलावा सानिया मिर्जा ने भी लिखा कि ‘ दोनों शानदार लोगों को बधाई।’

और पढ़िए –राहुल-अथिया की शादी में ठुमके नहीं लगा पाएंगे रोहित-विराट, लेकिन ये क्रिकेटर मचाएंगे धमाल

विज्ञापन

virat kohli reaction to KL Rahul Athiya Wedding

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई केएल राहुल और अथिया शेट्टी, आपको इस सबके खूबसूरत पार्टनरशिप की ढेर सारी बधाई।’ इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी ट्वीट कर केएल राहुल और अथिया शेट्टी को शादी की बधाई दी। हरभजन ने लिखा, ‘मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं क्योंकि आप अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वाहेगुरु आपको अपार प्यार और खुशियां प्रदान करें।’

विज्ञापन

सुरेश रैना ने ट्वीट कर लिखा, ‘आप दोनों को बधाई हो, आप दोनों को एक बहुत ही खुशहाल वैवाहिक जीवन और जीवन भर साथ रहने की शुभकामनाएं।’

और पढ़िए –KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, IPL के बाद होगा रिसेप्शन

विज्ञापन

मैं केवल फादर बना रहना चाहता हूं- सुनील शेट्टी

वहीं शादी के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि- ‘मैं केवल फादर बना रहना चाहता हूं। (फादर) यह काम मैं काफी अच्छा कर लेता हूं। सभी लोगों का दिल से शुक्रिया। रिसेप्शन कब होगा इस सवाल पर सुनील ने कहा कि आईपीएल के बाद इसके होने की संभावना है।जानकारी के मुताबिक शादी में कुल करीब 100 लोग ही शामिल हुए।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola